{"_id":"65a57602e7677e951c03f89f","slug":"prayagraj-team-reached-the-final-after-defeating-banda-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-4362-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बांदा को हराकर फाइनल में पहुंची प्रयागराज टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बांदा को हराकर फाइनल में पहुंची प्रयागराज टीम
Mon, 15 Jan 2024 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 15 Jan 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। सुभाष चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट का का दूसरा सेमीफाइनल मैच प्रयागराज व बांदा के बीच खेला गया। इसमें प्रयागराज के बल्लेबाजों ने तेज तर्रार बल्लेबाजी कर एकतरफा जीत हासिल कर ली। फाइनल में प्रयागराज का मुकाबला रायबरेली से होगा।
सोमवार को स्टेडियम में चल रहे टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, विशिष्ट अतिथि डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, ब्लाक प्रमुख सुशील द्विवेदी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराया।
बांदा ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 9 विकेट खोकर 147 रन बनाए। बल्लेबाज सतनाम 31, मोहित ने 21 रन का योगदान दिया। गेंदबाज धु्रव ने एक, उदय ने चार 4 विकेट लिए।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करने उतरे प्रयागराज के बल्लेबाजों ने शानदार बैटिंग कर सिर्फ 12.5 ओवर में लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। बल्लेबाज शिवाकांत 40, अनुज ने 43 रन की पारी खेली। मैन ऑफ द मैच उदय रहे।
मैच के अंपायर प्रेम नारायण और हैदर जहां, स्कोरर विजय, सौरभ नाहर रहे। मैच में समसुद्दीन, लोकेश सिंह, कमलेश परिहार, रामचंद्र कुरील, आनंद, ऋषि यादव, करन पटेल, रानू, हिमांशु नाहर, अनुराग आदि का योगदान रहा।