{"_id":"64dd151a2decea32e60b8126","slug":"prashant-became-the-executive-chairman-of-ramayana-mela-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-1012-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: प्रशांत बने रामायण मेला के कार्यकारी अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: प्रशांत बने रामायण मेला के कार्यकारी अध्यक्ष
विज्ञापन
चित्रकूट। राष्ट्रीय रामायण मेला कार्यकारिणी की बैठक में प्रशांत उर्फ प्रिंस करवरिया को सर्वसम्मति से कार्यकारिणी के सदस्यों ने कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया है। माला पहनाकर सम्मानित भी किया गया। रामायण मेला के वह सबसे युवा अध्यक्ष हैं।
बुधवार को राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर में समिति के कार्यकारिणी की बैठक आचार्य आश्रम के स्वामी बद्री प्रपन्नाचार्य महाराज की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान समिति के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रशांत उर्फ प्रिंस करवरिया को मेले का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस दौरान मौजूद पदाधिकारी व सदस्यों ने फूल माला पहनाकर नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष का स्वागत किया।
पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष राजेश करवरिया का 19 जुलाई को निधन हो गया था, जिससे पद रिक्त था। बैठक में उनके पुत्र प्रशांत उर्फ प्रिंस करवरिया को समिति के समस्त सदस्यों ने सर्वसम्मति से कार्यकारी अध्यक्ष चुना है। गोपाल कृष्ण करवरिया राष्ट्रीय रामायण मेला के पहले अध्यक्ष थे, जो लगातार 35 साल तक अध्यक्ष रहे। इसके बाद उनके पुत्र राजेश अध्यक्ष बने जो लगभग 20 साल अध्यक्ष रहे। अब उनके पुत्र प्रशांत को यह मौका मिला है।
विज्ञापन
इस मौके पर पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, कार्यकारिणी समिति के महामंत्री करुणा शंकर द्विवेदी, सदस्य शिवमंगल शुक्ला, प्रद्युम्ॅन कुमार दुबे उर्फ लालू, विनोद मिश्र, आशीष पांडेय, राजेंद्र मोहन त्रिपाठी, राजाबाबू पांडेय, मनोज मोहन गर्ग, मो. यूसुफ खान, शैलेन्द्र करवरिया आदि सदस्य मौजूद रहे।