{"_id":"6a2313ebe8f2cf8a2b0dda7a","slug":"prashant-bagged-two-medals-at-the-national-grappling-championship-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-132012-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: प्रशांत ने राष्ट्रीय ग्रैपलिंग में दो पदक झटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: प्रशांत ने राष्ट्रीय ग्रैपलिंग में दो पदक झटके
विज्ञापन
फोटो 05 सीकेटीपी 01 पदक के साथ विजेता प्रशांत यादव। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
मानिकपुर (चित्रकूट)। विकासखंड के गुरौला गांव के प्रशांत यादव ने 19वीं राष्ट्रीय ग्रैपलिंग चैंपियनशिप-2026 में दो पदक जीते हैं। उन्होंने एक सिल्वर पदक और एक ब्रॉंज पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 29 मई से दो जून तक गुवाहाटी में आयोजित की गई थी।
ग्रामीण परिवेश में पले-बढ़े प्रशांत के पिता घनश्याम यादव एक साधारण किसान हैं, जिनकी मेहनत और संघर्ष के बीच प्रशांत ने अपने सपनों को उड़ान दी। सीमित संसाधनों और तमाम चुनौतियों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन तथा लगन के दम पर राष्ट्रीय मंच पर अपनी अलग पहचान बनाई। एक वर्ग में फाइनल तक पहुंचकर सिल्वर पदक जीता। दूसरे वर्ग में ब्रॉंज पदक जीतकर दोहरी सफलता प्राप्त की। उनकी उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि प्रतिभा केवल बड़े शहरों की मोहताज नहीं होती, बल्कि गांव की मिट्टी में भी ऐसे हीरे छिपे होते हैं जो अवसर मिलने पर पूरे देश में चमक बिखेर सकते हैं।