फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Post -charge women accused of indecency

चौकी प्रभारी पर महिलाओं से अभद्रता का आरोप

Thu, 12 Feb 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट Updated Thu, 12 Feb 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
Post -charge women accused of indecency
भैसोंधा निवासी जगतपाल पुत्र रामकुमार ने परिवार समेत मुख्यालय पहुंचकर
विज्ञापन
शिवरामपुर चौकी प्रभारी एमए खान और पुलिसकर्मियों पर घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता, रुपये और जेवर उठा लाने का आरोप लगाया है। जगतपाल ने कोतवाली पहुंचकर इसकी तहरीर दी। साथ ही कहा कि एसपी से मिलकर पुलिसकर्मियों की शिकायत करेगा।

जगतपाल ने बताया कि छह फरवरी को उसके गांव में एक व्यक्ति के यहां चोरी हो गई थी। इसमें एक व्यक्ति का चालान हो चुका है और चोरी का सामान भी बरामद हो चुका है। बताया कि 11 फरवरी को चौकी शिवरामपुर से एमए खान साथ छह-सात सिपाहियों को लेकर पहुंचे और उसका दरवाजा खटखटाया।

घर में किसी पुरुष के न होने पर महिलाओं ने दरवाजा नहीं खोला तो पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। इस पर महिलाओं ने दरवाजा खोल दिया। ये लोग धड़धड़ाते हुए अंदर घुस गए। जगतपाल का आरोप है कि दारोगा ने उसकी बहू, पत्नी, और पुत्री के साथ अभद्रता की और उन्हें मारा पीटा।

घर की जामा तलाशी ली। आरोप है कि पुलिसकर्मी उसके घर से हजारों रुपये के जेवर और बीस हजार रुपये उठा ले गए। साथ ही धमकाया कि किसी से शिकायत की तो पूरे परिवार को गंभीर मामले में फंसा देंगे। उसने कोतवाली में तहरीर देकर मामला दर्ज करने की गुहार लगाई।

मेरे पास इस संबंध में कोई मिलने नहीं आया। आज मैं वीडियो कांफ्रेसिंग में व्यस्त था। अगर कोई आया होगा तो जानकारी लेकर जांच कराई जाएगी। -  पवन कुमार, एसपी।

जगतपाल के घर से चोरी का माल बरामद हुआ है। जगतपाल का लड़का लवली पिछले दिनों हुई चोरी में वांछित है। उसकी तलाश की जा रही है। घर से बर्तन और गहने मिले हैं। जगतपाल जो आरोप लगा रहा है, सरासर गलत है।
-एमए खान, शिवरामपुर चौकी प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed