फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   pollution creating danger for mandakini river

मंदाकिनी की पवित्रता को ख्ातरा

Sun, 01 Feb 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट।
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट। Updated Sun, 01 Feb 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
pollution creating danger for mandakini river

मंदाकिनी की पवित्रता को अंधविश्वास का ग्रहण लगता जा रहा है। सूरजकुंड में शव उतरा रहे हैं। लोगों का मानना है कि यहां शवों को प्रवाहित करने से सीधे मोक्ष की प्राप्ति होती है। लेकिन इस अवधारणा के चलते मंदाकिनी नदी प्रदूषित होती जा रही है।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय से लगभग पांच किमी दूर और बेड़ी पुलिया के दक्षिण में करीब तीन किमी दूरी पर सुरम्य स्थान सूरज कुंड है। मंदाकिनी नदी यहां से आगे बंधोइन होकर जमुना नदी में मिलती है। यहां पर इस नदी को सूरज कुंड नाम दिया गया है।
विज्ञापन


सूरज कुंड में इस समय कई शव उतरा रहे हैं। घाट के किनारे पड़े कपड़े और घड़े इस बात की पुष्टि करते हैं कि यहां अंतिम संस्कार के नाम पर शवों को जल प्रवाहित कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूरजकुंड के मंदिर के बड़े महंत रामचरण दास ने बताया कि किसी की अकाल मौत होने पर लोग यहीं पर सभी कर्मकांड कर पत्थर में शव बांध कर डाल जाते हैं।

 उनका मानना है कि इससे मृतक को मोक्ष मिल जाता है। इस संबंध में उन्होंने कई बार लोगों को जागरूक करने की कोशिश की और प्रशासन को भी बताया पर कोई फायदा नहीं हुआ। जब मंदाकिनी नदी का प्रवाह तेज था तो ये शव विशाल जमुना नदी में चले जाते थे। जब से बांध का निर्माण हो गया, शव यहीं उतराते रहते हैं। इससे नदी में प्रदूषण बढ़ रहा है। प्रशासन को चाहिए कि वह लोगों को इस संबंध मेें जागरूक करे।

यहां सूर्य देव से मिले थे राम
सूरज कुंड की मान्यता बहुत है। लोग हर पर्व में यहां स्नान करके खुद को पुण्य का भागी मानते हैं। सूरजकुंड के बड़े महंत रामचरण दास ने बताया कि मान्यता है कि जब भगवान राम चित्रकूट आए थे तो सूरज देवता से यहीं मिले थे। उनके अनुसार, यहां के कुछ पत्थरों में झुलसने के निशान भी हैं, जो सूरज के रथ के पहियों के माने जाते हैं।


डीएम का वादा कब होगा पूरा
महंत ने बताया कि कुछ दिनों पहले यहां कमिश्नर और डीएम आए थे। जिलाधिकारी नीलम अहलावत ने मंदाकिनी की स्वच्छता के लिए यहां शवों को प्रवाहित करने से रोकने को स्थायी कदम उठाने का वादा किया था। इस संबंध में उनसे लिखित रूप में पत्र देने को भी कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed