{"_id":"6ab40b127ba3a5af8409a4ad","slug":"police-to-understand-the-communication-of-the-deaf-and-mute-through-signs-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-136718-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: पुलिस संकेतों से समझेगी मूक-बधिरों की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: पुलिस संकेतों से समझेगी मूक-बधिरों की बात
Wed, 23 Sep 2026 10:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Wed, 23 Sep 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर पुलिस कार्यालय के राघव प्रेक्षागार में विशेष प्रशिक्षण हुआ। यह पुलिसकर्मियों के लिए आयोजित किया गया था।
पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में अखिल उत्तर प्रदेश बधिर संस्था ने इसे आयोजित किया। एसपी ने कहा कि मूक-बधिर पीड़ित अक्सर थाने में अपनी बात नहीं कह पाते। यह प्रशिक्षण पुलिसकर्मियों को उनकी भाषा समझने और त्वरित मदद पहुंचाने में सहायक होगा।
प्रशिक्षकों ने पुलिसकर्मियों को अभिवादन, सहायता, नाम, पता और अपराध से जुड़े महत्वपूर्ण सांकेतिक संकेत सिखाए। चंद्रमणि त्रिपाठी, राजवीर सिंह, दुर्गा गिरी, कलावती, आशीष कुमार, सौरभ कुमार पटेल और प्रगति दुबे ने यह प्रशिक्षण दिया। प्रतिसार निरीक्षक रामाशीष यादव और पीआरओ पंकज तिवारी भी इस मौके पर मौजूद रहे। (संवाद)