फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Police is also doing scam while investigating treasury scam, accused in custody, still no arrest

Chitrakoot News: कोषागार घोटाले की जांच में पुलिस भी कर रही घोटाला, आरोपी कब्जे में फिर भी गिरफ्तारी नहीं

Sun, 19 Oct 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 19 Oct 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Police is also doing scam while investigating treasury scam, accused in custody, still no arrest
चित्रकूट। कोषागार घोटाले में जहां लाखों रुपये के गबन ने शासन-प्रशासन की नींद उड़ा दी है, वहीं पुलिस की भूमिका ने भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि पुलिस ने न सिर्फ एफआईआर दर्ज करने में नियमों की अनदेखी की, बल्कि आरोपियों को तीन दिन तक कोतवाली में रखने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं दिखाई। शुक्रवार शाम तक मुख्य आरोपियों समेत करीब 20 लोगों को कोतवाली में बैठाने के बाद भी एक की भी औपचारिक गिरफ्तारी नहीं की गई।
विज्ञापन


स्थिति तब गंभीर हो गई जब शनिवार शाम करीब पांच बजे मुख्य आरोपी संदीप श्रीवास्तव की तबीयत कोतवाली में बिगड़ गई। बीपी बढ़ने और बेचैनी की शिकायत पर पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची। अस्पताल में भर्ती कराने के बजाय पुलिस ने उसके भाई से दाखिला प्रक्रिया पूरी कराई। हालत अधिक गंभीर होने पर एएसपी सतपाल सिंह, सीएमओ और सीएमएस की मौजूदगी में उसे मेडिकल कॉलेज प्रयागराज रेफर किया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पुलिस ने गुरुवार देर रात करीब तीन बजे कोषागार घोटाले के आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी, लेकिन न तो इसे यूपी कॉप एप पर अपलोड किया गया और न ही सार्वजनिक किया गया। इस मामले में एसपी ने केवल एक वीडियो बयान जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह पुलिस ने मुख्य आरोपी अवधेश प्रताप सिंह, विकास सिंह सचान और अशोक वर्मा को उनके घरों से हिरासत में लिया था। देर रात मुख्य आरोपी संदीप श्रीवास्तव को भी कोतवाली लाया गया, लेकिन किसी भी आरोपी की एंट्री अभिलेखों में दर्ज नहीं की गई।


सीओ अरविंद वर्मा ने बताया कि ट्रेजरी विभाग के चारों नामजद आरोपियों समेत करीब 20 लोगों से पूछताछ की जा रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed