{"_id":"608d98de8ebc3e245976a791","slug":"police-dm-market-lockdoun-shop-chitrakutt-news-knp6263012123","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में पहले दिन बाजार में सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में पहले दिन बाजार में सन्नाटा
विज्ञापन
चित्रकूट। तीन दिन के लॉकडाउन में पहले दिन शनिवार को बाजार में सन्नाटा रहा। जरूरी काम पर निकलने वाले ही घर से बाहर निकले। वही टेंपो चालकों को सवारियां ढोने पर कई चालकों को पुलिस पकड़ लाई। बस व अन्य साधन इक्का दुक्का चलते दिखेे।
शनिवार को शहर सहित राजापुर, मानिकपुर, मऊ व भरतकूप, शिवरामपुर के बाजार पूरी तरह से बंद रहे। जिसके चलते बाजार में सन्नाटा रहा। सुबह किराना, सब्जी व दूध बेचने की दुकानें खुली रही। डीएम ने बताया कि चार मई मंगलवार की प्रात: सात बजे तक लॉकडाउन जिले में रहेगा। जबकि अन्य दिनों में रात आठ बजे से सुबह सात बजे तक रात्रि कालीन कर्फ्यू जारी होगा। दो मई को होने वाली पंचायत चुनाव में मतगणना कार्य में लगे हुए अधिकारियों, कर्मचारियों व संबंधित प्रत्याशियों, नियुक्ति अभिकर्तागणों की छूट रहेगी। परिचय पत्र के आधार पर आवागमन पर छूट रहेगी। (संवाद)
----------
फोटो नंबर- 10 व 11- पास बनवाने के लिए परेशान प्रत्याशी व उनके एजेंट। संवाद
प्रत्याशी रहे परेशान
चित्रकूट। लॉकडाउन होने से पंचायत चुनाव के लिए पास बनवाने वाले प्रत्याशियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जरूरी कागजात न मिलने से इधर- उधर भटकते रहे। प्रत्याशी राजकुमार ने बताया कि फार्म में फोटो लगवानी है पर दुकान ही नहीं खुली। इसके साथ ही खाने पीने की वस्तुएं भी नहीं मिली। कलक्ट्रेट से लेकर मुख्यालय और मऊ, मानिकपुर, राजापुर, पहाड़ी व रामनगर में भी पास बनवाने आए प्रत्याशियों का हाल बेहाल रहा। आरओ कार्यालय में पास बनवाने के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ा। महिला प्रत्याशियों कोभी भटकते देखा गया। (संवाद)