{"_id":"5e8b5d4b8ebc3e76aa59c3b1","slug":"police-chitrakutt-news-knp554030430","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सिपाही लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सिपाही लाइन हाजिर
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे क्रासिंग के पास लॉकडाउन के दौरान एक मीडियाकर्मी से अभद्रता करने के आरोप पर तीन सिपाहियों को लाइन हाजिर किया गया है। मीडियाकर्मी ने बताया कि रविवार की रात को वह खबर के सिलसिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे क्रांसिंग के पास खडे थे।
वह खबर को लेकर मोबाइल पर बात कर रहे थे। इसी बीच दो महिला व एक पुरूष सिपाही उनके पास आए और अपशब्द कहकर मोबाइल छीन लिया। बताया कि सिपाहियों को उन्होंने अपना कार्ड भी दिखाया लेकिन वह नहीं माने। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल व कोतवाल अनिल सिंह को दी गई। उधर तीनों सिपाहियों ने बताया कि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान अपनी डयूटी कर रहे थे किसी से अभद्रता नहीं की है।
कोतवाल ने बताया कि इस मामले में सिपाही दीपक, महिला सिपाही उपासना व लक्ष्मी को लाइन हाजिर कर जांच की जा रही है।