{"_id":"6849d1ea7ad67ae7130cf076","slug":"police-chased-away-villagers-who-came-with-water-problems-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-116832-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: पानी की समस्या लेकर पहुंचे ग्रामीणों को पुलिस ने खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: पानी की समस्या लेकर पहुंचे ग्रामीणों को पुलिस ने खदेड़ा
विज्ञापन
पानी की समस्या बताने पहुंचे ग्रामीण।
- फोटो : संवाद
चित्रकूट। भीषण गर्मी में ग्रामीण बूंद बूंद पानी के लिए मोहताज हैं। लगातार शिकायत के बाद भी अधिकारियों ने कोई सुनवाई नहीं की। मजबूरी में ग्रामीण पानी के बर्तन लेकर कृषि मंत्री की चौपाल में पहुंच गए। यह देख पुलिस ने ग्रामीणों से बर्तन छीनकर भगा दिया। मंत्री से मिलने नहीं दिया गया। जबकि कृषि मंत्री किसानों की आय दोगुनी करने की बात मंच से करते रहे। वहीं ग्रामीण पेयजल से परेशान रहे।
चित्रकूट धाम कर्वी के सिद्धपुर गांव में बुधवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के विकसित कृषि संकल्प अभियान की चौपाल में ग्रामीण पानी के खाली बर्तन व दख्त में पानी की समस्या को लेकर लिखे स्लोगन लेकर पहुंच गए। यह देख पुलिस आनन फानन तुरंत ग्रामीणों से बर्तन छीन लिया और ग्रामीणों को मंच से बाहर भगा दिया। इससे ग्रामीणों में नाराजगी रही। किसी को मंत्री के आसपास भटकने नहीं दिया गया। मंत्री यह सब मंच से देखते रहे लेकिन किसी ग्रामीण से समस्या के बारे में जानकारी तक नहीं ली। भाषण के बाद चुपचाप निकल गए।
सीडीओ अमृतपाल कौर ने कहा कि यह आरोप गलत हैं कि किसी को मंत्री से मिलने नहीं दिया गया। खुले मंच में कार्यक्र्रम चल रहा था। ग्रामीणों के ज्ञापन को मंत्री तक पहुंचाया गया है। पानी की समस्या का समाधान कराने के लिए जल जीवन मिशन योजना का काम किया जा रहा है। सिद्धपुर के ग्रामीणों की समस्या भी दूर होगी।