फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   police caught docait

इनामी डाकू दबोचा गया

Mon, 16 May 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट Updated Mon, 16 May 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
police caught docait
डाकू बरदानी और उसके दो साथियों की गिरफ्तारी की जानकारी देते एसपी केके चौधरी। - फोटो : amar ujala buerau
 12 हजार रुपये काअंतर प्रांतीय इनामी डकैत बरदानी कोल दो साथियों के साथ दबोच लिया गया। मानिकपुर थाना क्षेत्र में हनुमान चौक के पास रविवार रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने मौके से तीन असलहों समेत एक दर्जन कारतूस बरामद किए । 
विज्ञापन


हनुमान चौक के पास देर रात बरदानी डकैत गैंग की मौजूदगी की सूचना पर एसओ मनीष जाट ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही गैंग ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के बाद पुलिस ने सकरौंहा के 12 हजार के इनामी डकैत सरगना बरदानी कोल के साथ पांच-पांच हजार के इनामी डकैतों डभौरा नई बस्ती के लच्छू कोल और हरदिहा कोटाकंदैला के श्यामकोल को दबोचने में सफलता पाई।  
विज्ञापन



सोमवार को पुलिस अधीक्षक केके चौधरी ने यहां मीडिया को यह जानकारी दी। उन्होने बताया गिरफ्तार किए गए डकैतों के कब्जे से एक देशी राइफल, 12 बोर की बंदूक और तमंचा के साथ एक दर्जन कारतूस और खोखे बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया तीनों डकैतों ने पांच अगस्त 2015 को निही चिरैया प्राथमिक विद्यालय से दो शिक्षकों विनोद कुमार व राजबहोर को अगवा कर परिजनों से फिरौती मांगी थी।



बरदानी कोल पहले अशोक कोल के गैंग में था  अशोक की मौत के बाद उसने खुद गैंग बना लिया था। बरदानी के खिलाफ मानिकपुर, डभौरा व बहिलपुरवा में दस मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed