{"_id":"59ecdc614f1c1bf3538b8a53","slug":"police-caught-before-showing-black-flag","type":"story","status":"publish","title_hn":"काला झंडा दिखाने के पहले पुलिस ने पकड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काला झंडा दिखाने के पहले पुलिस ने पकड़ा
चित्रकूट
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली में बैठे सपाई
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चित्रकूट। प्रदेश सरकार की नीतियों का विरोध कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को काला झंडे दिखाने के प्रयास में पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक सपाइयों को पकड़ लिया। जिससे सपाई मुख्यमंत्री को काला झंडा नहीं दिखा सके।
रविवार की शाम को मुख्यमंत्री का काफिला डाक बगले से निकल कर रामघाट की ओर जा रहा था। बस स्टैंड के पास स्थित सपा कार्यालय पर मौजूद आधा दर्जन से अधिक सपाइयों ने जैसे ही उनके काफिले के सामने आने का प्रयास किया। मुख्यमंत्री के दौरे के विरोध में नारेबाजी की तभी वहां मौजूद कोतवाली पुलिस टीम ने सभी को पकड़ लिया। जिससे काफिला सकुशल निकल गया। कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया कि कुछ सपाइयों के काला झंडा दिखाने की योजना बनी थी। समय रहते ही उसे नाकाम कर दिया गया है। कोतवाली में मनोज यादव, रमेश यादव, पवन पटेल, उज्जवल गुप्ता, मंगल यादव व फराज खान को एतियात के तौर पर बैठाया गया है। कोतावाली में मौजूद छात्र नेता मनोज यादव ने बताया कि कोई कालाझंडा दिखाने की योजना नहीं थी। सभी कार्यकर्ता कार्यालय में मौजूद थे। पुलिस ने जबरन उन्हें पक ड़ा है।