फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Police arrested the crook of the interstate gang

Chitrakoot News: अंतर्राज्यीय गैंग के बदमाश को पुलिस ने दबोचा

Thu, 13 Jul 2023 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Police arrested the crook of the interstate gang
चित्रकूट। यूपी-एमपी की सीमा क्षेत्र पर गुजरने वाले ट्रकों के चालकों को बंदूक दिखाकर लूटने वाले अंतर्राज्यीय गैंग के बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया है। इसके कब्जे से लोहे की राड व मोबाइल बरामद हुआ। इसके गैंग के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सतना (मध्य प्रदेश) के एसपी आशुतोष गुप्ता ने बताया कि चित्रकूट सर्किल के सीओ आशीष जैन व थाना प्रभारी अभिषेक पांडेय की टीम ने बुधवार की शाम को खोही बाजार के पास मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की। पुलिस को देखकर भाग रहे एक संदिग्ध को पकड़ा। जिसका नाम खोही बाजार चित्रकूट निवासी कल्लू गुप्ता है। इसके कब्जे से लोहे की राड व मोबाइल बरामद हुआ है। एसपी ने बताया कि आरोपी अंतर्राज्यीय बदमाश है जो चित्रकूट, सतना व प्रयागराज मार्ग से गुजरने वाले ट्रकों को अपने साथियों के साथ मिलकर बंदूक दिखाकर रुकवाता था।
विज्ञापन

इसके बाद चालक की कनपटी में बंदूक लगाकर लूटपाट भी करता था। बगदरा घाटी के बटोही मोड़ पर एक ट्रक खराब होने पर खड़ा था, जो दिल्ली से जबलपुर स्टील की प्लेट लेकर जा रहा था। आरोपी बदमाश कल्लू ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर चालक व खलासी को बंदूक लगाकर लगभग छह हजार रुपये लूटे थे। आरोपी के खिलाफ चार अन्य इसी तरह के मामले दर्ज हैं। इस गैंग के खोही निवासी बदमाश ललित, नीरज व कमल को पहले ही पकड़ा जा चुका है, दो अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed