{"_id":"6990c36ec87c292889093b67","slug":"poetry-conference-a-stream-of-devotion-and-patriotism-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-127068-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: कवि सम्मेलन, भक्ति और राष्ट्रभक्ति की बही धारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: कवि सम्मेलन, भक्ति और राष्ट्रभक्ति की बही धारा
Sun, 15 Feb 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 15 Feb 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
फोटो-14सीकेटीपी 18 कवि सम्मेलन में मंचासीन कवि। संवाद
- फोटो : नसियाजी मंदिर में आयोजित लाडू महोत्सव में मौजूद श्रद्धालु। स्रोत: मंदिर कमेटी
चित्रकूट। भरतकूप क्षेत्र के कोलौहा में चल रहे शिव शक्ति महायज्ञ एवं राजराजेश्वरी आराधना यज्ञ के पावन अवसर पर शनिवार को कवि सम्मेलन में कवियों ने श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। समसामयिक रचनाओं से न सिर्फ श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया, बल्कि उनकी जमकर तालियां बटोरीं।
अतर्रा से पधारीं कवियित्री प्रियंका त्रिपाठी तरंग ने मां सरस्वती की वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जिसने सभी को भाव-विभोर कर दिया। उन्नाव के कवि सूर्यकांत मौर्य अंगारा ने अपनी उत्कृष्ट रचनाओं से श्रोताओं का मन जीता। वरिष्ठ गजलकार संदीप श्रीवास्तव दीप ने अपनी शेरो-शायरी से महफिल में समां बांध दिया। चित्रकूट के सुमधुर गीतकार दिनेश दीक्षित संघर्षी ने अपनी भक्तिमय रचनाओं से सभी को आनंदित किया।
इस साहित्यिक संध्या का सफल संचालन गीतकार दिनेश दीक्षित संघर्षी ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय ग्रामीण अंचल रामायण मेला खेरिया के विमल कांत तिवारी, डॉ. मनोज द्विवेदी सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
-- -- -- --
महायज्ञ में शामिल होने को उमड़े भक्त
चित्रकूट। मंडफा महादेव में शिव शक्ति महायज्ञ एवं राजराजेश्वरी महा आराधना में शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानन्द महाराज का आशीर्वाद लेने के लिए जनप्रतिनिधि पहुंच रहे हैं। महायज्ञ में उमड़ा आस्था का सागर, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से वातावरण गूंज रहा है। महायज्ञ में भक्त पहुंचे कर विश्व शांति, राष्ट्र कल्याण तथा मानवता के मंगल की कामना कर रहे हैं। यज्ञ स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद और हवन कुंडों से उठती पवित्र अग्नि की लपटें वातावरण को दिव्यता से भर रही हैं। राज्य सूचना आयुक्त उत्तर प्रदेश पीएन द्विवेदी, प्रतापगढ़ से राजा कुंदन सिंह, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने भी शंकराचार्य से आशीर्वाद लिया।