{"_id":"600f0f718ebc3e56901af3c0","slug":"pledged-to-create-new-voters-chitrakutt-news-knp6081521147","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए मतदाता बनाने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए मतदाता बनाने का लिया संकल्प
विज्ञापन
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जागरूकता फैलाने का संकल्प लेते डीएम शेषमणि पांडेय व अन्य अधिकारी।
- फोटो : CHITRAKUTT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर चित्रकूट इंटर कालेज परिसर में सोमवार को मतदाता शिक्षा व निर्वाचित सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कई जगह जागरुकता रैली निकाल मतदान के लिए भी प्रेरित किया गया। डीएम शेषमणि पांडेय की अध्यक्षता में कालेज परिसर में मतदाता जागरुकता व शपथ ग्रहण समारोह हुआ। डीएम ने अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को अधिकाधिक मतदान और नए मतदाता बनाने की शपथ दिलाई।
डीएम ने कहा कि लोकतंत्र में पूर्ण आस्था रखते हुए संकल्प लें कि मतदान में भाग लेकर उपयुक्त लोगों के चयन के लिए मताधिकार का प्रयोग करेंगे। एडीएम जीपी सिंह ने कहा कि इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस का थीम मतदाताओं को सशक्त, सुरक्षित सतर्क और शिक्षित बनाने का है।
एसडीएम रामप्रकाश ने कहा कि अच्छा जनप्रतिनिधि और लोकतंत्र की मजबूती में मतदाताओं का महत्वपूर्ण योगदान होता है। डीआईओएस बलिराज राम ने कहा कि मतदाता जागरुकता कार्यक्रम तभी सफल होगा, जब नए मतदाता बनाने में भूमिका निभाएं। छात्र-छात्राओं ने गीत व नाटक के माध्यम से जागरुकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
आयोजनों को सफलतापूर्वक संपादित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जिला स्काउट संस्था के सचिव सुरेश प्रसाद, सीआईसी के शिक्षक लालमन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एडीएम, एसडीएम, डीआईओएस व 19 जनवरी को हुई प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले विजेताओं को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया।
इस मौके पर राजकीय हाईस्कूल के प्रधानाचार्य नरेंद्र मिश्रा, अनिल कुमार, विनीत सिंह, पूनम पांडेय, रमेश वर्मा, शिक्षक पीएन श्रीवास्तव, लालमन, शंकर प्रसाद, संतोष कुमार विश्वकर्मा, तीरथ प्रसाद, फूलचंद चंद्रवंशी, राजस्व निरीक्षक दृगपाल, फूलचंद्र, राजकुमार रैकवार, गोविंद श्रीवास्तव, शिव नरेश, पारस यादव व अजय कुमार मौजूद रहे।