{"_id":"612bcc8e8ebc3e79f7454be4","slug":"players-perform-well-in-honor-of-the-magician-of-hockey-chitrakoot-news-knp649019725","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी के जादूगर के सम्मान में खिलाड़ियों का उम्दा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी के जादूगर के सम्मान में खिलाड़ियों का उम्दा प्रदर्शन
विज्ञापन
- खेल दिवस पर विजेताओं को इनाम देते डीएम व एसपी। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। खेल दिवस पर जिले के राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी मैच का आयोजन किया गया। जिसमें चार टीमों के बीच मैच खेला गया। मैच में छेछरिया खुर्द विद्यालय की टीम विजयी रही। वही दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें पुराने खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय व सांसद आर के सिंह पटेल ने किया।
हॉकी मैच में प्रथम पूर्व माध्यमिक विद्यालय छेछरिया खुर्द, कंपोजिट विद्यालय बूढ़ा सेमरवार, करबी माफी व नांदी की टीम के खिलाड़ियों ने अपना हुनर दिखाया। जिसमें फाइनल में पूर्व माध्यमिक विद्यालय छेछेरिया खुर्द व कंपोजिट विद्यालय बूढ़ा सेमरवार की टीम के बीच हुआ। छेछरिया खुर्द की टीम ने दो गोल किया व एक बूढ़ासेमरवार ने किया। इस तरह से छेछरिया खुर्द की टीम विजयी रही। महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता में बांदा की टीम विजेता व चित्रकूट की टीम उप विजेता रही। वही मऊ कस्बे के एक कालेज में कबड्डी प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें छिवला विजेता व उप विजेता मऊ रहा।
इस मौके पर बीएसए राजीव रंजन मिश्रा, जिला क्रीडा अधिकारी विजय कुमार, उप क्रीड़ा अधिकारी सुधीर कुमार श्रीवास्तव, जिला युवा कल्याण अधिकारी श्यामसुंदर इकनौरिया, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी उदय भान सिंह, भारतीय खेल प्राधिकारण के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी प्रेम शंकर शुक्ला, जिला व्यायाम शिक्षक दयानंद सिंह हॉकी कोच श्याम सुंदर यादव, जितेंद्र त्रिपाठी, श्रीकेशन आकाश तिवारी व विवेक तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
शिवरामपुर। खेल दिवस पर क्रास कंट्री रेस का आयोजन शिवरामपुर कस्बे से किया गया। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला व पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत कराई। जिसमें बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर चंदन सिंह प्रथम, रमाकांत सिंह द्वितीय व ललक सिंह तृतीय रहे। बालिका वर्ग में खुशबू प्रथम, रिंकी द्वितीय व पिंकी तृतीय रहे। बालक वर्ग में नंद किशोर, आजम, दशरथ व बालिका वर्ग में ज्योति सिंह, नेहा पाल व वंदना कुशवाहा को सांत्वना पुरस्कार मिला।
चित्रकूट। चित्रकूट स्पोर्ट्स क्लब कर्वी ने खेल दिवस पर होटल श्याम दरबार कार्यक्रम कर पुराने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। जिसमेें बॉस्केटबॉल में सांसद आर के सिंह पटेल, क्रिकेट में सुधीर द्विवेदी, मो. अख्तर को शतरंज ,बलराम गुप्ता को हॉकी, चंद्रदेव पांडेय को फुटबाल, योगेश भारद्वाज को बॉलीबॉल, कैरम मेें विजय ज्ञानचंद्रानी, बैडमिंटन में उमेश मौर्या, छैलबिहारी सिंह को एथलेटिक्स के क्षेत्र में सम्मानित किया गया। इस मौके पर क्लब के संयोजक कमलेश कुमार, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, पंकज अग्रवाल, नवाब हुसैन, तुषार कांत शास्त्री, छेदीलाल तोमर, अशोक गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, मिनहाज खान, साकेत बिहारी शुक्ल, केशव शिवहरे, शानू गुप्ता, दीप रिछारिया आदि मौजूद रहे।

खेल दिवस पर चित्रकूट स्पोर्टस क्लब ने वरिष्ठ खिलाडियों को किया सम्मानित। संवाद- फोटो : CHITRAKOOT