फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   plantation programme in chitrakoot

डीएम ने किया फलदार पौधरोपण की शुरुआत, पांच ग्राम पंचायतों में लगाए जाएंगे फलदार पौधे

Thu, 25 Jun 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
plantation programme in chitrakoot
चित्रकूट डीएम शेषमणि पांडेय तथा मुख्य विकास अधिकारी डॉ महेंद्र कुमार ने गुरुवार को विकास खंड पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके अंतर्गत ब्लाक कर्वी के ग्राम पंचायत छिपनी बाहरखेड़ा के बंधुइन क्षेत्र में फ लदार वृक्ष आंवला व बेल के पौधे लगाए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जनपद में पहले से ही मनरेगा योजना के अंतर्गत नदी, नालों, तालाबों का पुनर्जीवन के साथ ही फ लदार पौधरोपण का कार्यक्त्रस्म भी किया जा रहा है। इसी प्रकार पांचो ब्लॉकों में 80 हेक्टेयर भूमि पर फ लदार वृक्ष लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनपद पठारी क्षेत्र ज्यादा है। इस क्षेत्र के लिए बेल, आंवला, करौंदा, नींबू आदि वृक्ष उपयोगी है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान गोविंद व सचिव अनिल सिंह को निर्देश दिए ट्रंच की व्यवस्था तत्काल करा दें। यहां पर अधिक से अधिक फलदार वृक्ष लगाएं तथा तार फेंसिंग भी कराई जाए। 10 जुलाई के बाद निरीक्षण किया जाएगा। यहां पर बाग दिखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डीसी मनरेगा दयाराम यादव, जिला उद्यान अधिकारी डॉ रमेश कुमार पाठक, खंड विकास अधिकारी कर्वी सुनील सिंह, सहायक विकास अधिकारी पंचायत रमेश चंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed