{"_id":"5efcb7fd8ebc3e42d56e806c","slug":"plantation-prgramme-in-chitrakoot-chitrakutt-news-knp5686995136","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने तालाब किनारे रोपे 101 पौधे, वन महोत्सव के दूसरे चरण की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने तालाब किनारे रोपे 101 पौधे, वन महोत्सव के दूसरे चरण की शुरुआत
विज्ञापन
फोटो-8- वन महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत के मौके पर तालाब किनारे बरगद का पौधा रोपने के दौरान मौजूद रा
- फोटो : CHITRAKUTT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट में पौधरोपण अभियान के अंतर्गत वन महोत्सव 2020 की शुरूआत बुधवार को सदर विकास खंड के गढ़ीवा गांव स्थित राड़न तालाब में हुई। इसमें तालाब किनारे 101 पौधे रोपे गए। इसमें पीपल, बरगद व पाकड़ के पेड़ प्रमुख रूप से लगाए गए। इसकी शुरूआत उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने डीएम शेषमणि पांडेय व डीएफओ कैलाश प्रकाश के साथ मिलकर बरगद का पौधा रोपित किए।
जिले में इस साल 50 लाख से अधिक पौधे रोपने की योजना बनाई गई है। इसके लिए बुधवार को वन महोत्सव की शुरुआत हुई। एक हफ्ते तक चलने वाले इस कार्यक्रम शुरूआत में हरीशंकरी के नाम से प्रसिद्ध पीपल, बरगद व पाकड़ के पौधे रोपे गए। इस दौरान राज्य मंत्री ने कहा कि पेड़ जीवन के आधार है। इनके बिना जीवन नहीं है। इसलिए अधिक से अधिक पौध लगाना चाहिए। इसकी देखभाल बच्चे की तरह करना चाहिए, ताकि पेड़ सुरक्षित रहे।
वन विभाग के प्रभागीय वनाधिकारी कैलाश प्रकाश ने बताया कि इस वर्ष 50 लाख से अधिक पौधे रोपित किए जाएंगे। अन्य विभाग 23 लाख 32 हजार 10 पौध रोपित करेंगे। शेष पौधे वन विभाग लगाएगा। वन विभाग के एसडीओ आरके दीक्षित ने बताया कि पौधे लगाए जाने की तैयारी की जा रही है। 5 जुलाई को विशेष अभियान चलाकर पौधरोपण कार्यक्रम किया जाएगा।