फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   plant one tree but care is neccessary

एक पौधा रोपें, देखभाल जरूर करें

Mon, 06 Jul 2015 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट। Updated Mon, 06 Jul 2015 10:13 PM IST
विज्ञापन
plant one tree but care is neccessary

आईटीआई कालेज परिसर में नरेंद्र मोदी आर्मी, भाजपा, मानिकपुर विकास मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में वन महोत्सव सप्ताह के तहत पौधरोपण किया गया। कसबे के लोगों से पर्यावरण को संतुलित बनाने में सहयोग करने की अपील की गई।

विज्ञापन


 वन विभाग सात जुलाई तक वन महोत्सव सप्ताह मना रहा है। इसके तहत लोगों को पौधारोपण के लिए जागरूक किया जा रहा है। विभिन्न संगठन भी इसमें सहयोग कर रहे हैं। इसी के तहत नमो आर्मी, भाजपा और मानिकपुर विकास मोर्चा ने सोमवार को आईटीआई कालेज परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन


नमो आर्मी के प्रदेश सचिव अनुज हनुमत द्विवेदी ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए प्रत्येक नागरिक को एक पौधा रोपना चाहिए और उसकी देखभाल का जिम्मा भी लेना चाहिए। भाजपा नगर संयोजक सच्चिदानंद द्विवेदी ने कहा कि पेड़-पौधे भी हमारे परिवार के सदस्य की तरह हैं और हमें उनका ख्याल इसी तरह रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बताया कि पूरे कसबे में पौधरोपण का कार्यक्रम चलाया जाएगा। मौके पर अनुज पंडित, विकास सिंह कुशवाहा, रामनरेश, राघवेंद्र, महेश तिवारी, मोनू, अजय, विनय, सौरभ आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed