फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Plans are successful with mutual harmony

आपसी सामंजस्य से योजनाएं होतीं सफल

Mon, 18 Apr 2022 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Plans are successful with mutual harmony
फोटो नंबर- 4- अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में संबोधन करते केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। दीनदयाल शोध संस्थान के तत्वावधान में चित्रकूट में चल रहे तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के समापन पर केंद्र सरकार के इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से कराए जा रहे विकास कार्य सामंजस्य होने पर सफल होते हैं। यदि आपसी सामंजस्य का अभाव हो तो योजनाओं के क्रियान्वयन में दिक्कत आती है।
विज्ञापन

रविवार को उन्होंने केंद्र सरकार की एक जिला एक उत्पाद, महिला सशक्तीकरण, आयुष्मान भारत, स्वयं सहायता समूह, जनधन योजना, मनरेगा, आदि योजनाओं के लाभ बताए। मध्य प्रदेश निजी विश्वविद्यालय नियामक आयोग के चेयरमैन डॉ. भरत शरण सिंह ने देश में ज्ञान परंपरा को मजबूती देने की बात कही। सम्मेलन के संयोजक वसंत पंडित ने कहा कि सतत विकास लक्ष्यों में एकात्म मानव दर्शन का बोध होता है। संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उप महानिदेशक डॉ. आर सी अग्रवाल, दीनदयाल शोध संस्थान के उपाध्यक्ष उत्तम बनर्जी, सांसद आरके सिंह पटेल, निखिल मुंडले सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. बीके जैन, महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. भरत मिश्रा, कलेक्टर सतना अनुराग वर्मा, जिलाधिकारी चित्रकूट शुभ्रांत शुक्ला, पुलिस अधीक्षक सतना धर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 समस्याओं पर की गई चर्चा
चित्रकूट। दीनदयाल शोध संस्थान के अभिताब वशिष्ठि ने बताया कि सम्मेलन में 17 समस्याओं पर प्रमुख रूप से चर्चा की गई। गरीबी को समाप्त करना, अच्छा स्वास्थ्य, जीवनस्तर सुधार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, लैंगिक समानता, सस्ती व स्वच्छ ऊर्जा, अच्छा काम, आर्थिक विकास, उद्योग नवाचार, बुनियादी ढांचा, असमानता में कमी, शहरी व सामुदायिक विकास, उपभोग व उत्पादन, जलवायु परिवर्तन, भूमि पर जीवन शांति, न्याय के लिए संसाधन व लक्ष्य की प्राप्ति में सामूहिक साझेदारी को लेकर प्रमुख रूप से चर्चा की गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed