{"_id":"64c6b0895b5102f46c0901c4","slug":"piles-of-filth-in-hariharpurwa-fear-of-spreading-disease-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-654-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: हरिहरपुरवा में गंदगी का अंबार, बीमारी फैलने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: हरिहरपुरवा में गंदगी का अंबार, बीमारी फैलने की आशंका
विज्ञापन
चित्रकूट/भरतकूप । भरतकूप क्षेत्र के हरिहरपुर गांव के हरिहर पुरवा में गंदगी का अंबार है। पुरवा में सफाई न होने से पुरवावासी नाराज हैं। उन्होंने डीएम से मांग की है कि पुरवा में सफाई कराई जाए। उधर, अरखनपुरवा में डायरिया थम गया है, लेकिन पुरवा में 25 लोग अभी भी डायरिया से ग्रसित हैं।
भरतकूप क्षेत्र के हरिहरपुर गांव के अरखनपुरवा में पिछले एक सप्ताह से डायरिया फैला हुआ था। यहां के 50 लोग ग्रसित थे। एक महिला की मौत हो चुकी थी। वहीं हरिहर पुरवा के सत्यनारायण, राजकुमार, नर्बदा प्रसाद व श्यामलाल ने बताया कि पुरवा में गंदगी फैली हुई है। पुरवा में सफाई कर्मी नहीं आता है, जिससे गंदगी बराबर बनी रहती है। स्वास्थ्य विभाग की टीम केवल अरखन पुरवा में दवा देकर चली जाती है। पुरवा में कोई झांकने तक नहीं आ रहा है। अगर ऐसा हाल रहा तो पुरवा में भी डायरिया फैल सकता है। उन्होंने डीएम से सफाई कराने की मांग की है।