{"_id":"6751ea0e7950995a0c0edf46","slug":"pickup-overturned-while-trying-to-save-a-bike-on-the-highway-14-injured-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-111493-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: हाईवे पर बाइक को बचाने में पिकअप पलटी, 14 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: हाईवे पर बाइक को बचाने में पिकअप पलटी, 14 घायल
विज्ञापन
सरैंया/चित्रकूट। हाईवे पर रैपुरा थाना अंतर्गत देवीपुर गांव के पास बाइक को बचाने के प्रयास में यात्रियों से भरी पिकअप पलट गई। इसमेें सवार 14 लोग घायल हो गये। इसमें पांच की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल भेजा गया। अन्य को सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया है।
गुरुवार को झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के रैपुरा थाना अंतर्गत इटहा देवीपुर ग्राम के सामने प्रयागराज की ओर से आ रही यात्रियों से भरी पिकअप सामने से आ रही बाइक को बचाने के प्रयास में मोड़ते ही अनियंत्रित हो गई। कुछ दूर जाकर पिकपअ पलट गई। बाइक सवार बाल बाल बचा।
इसमें पिकअप सवार जोराहा थाना जोझान नगर जनपद छतरपुर निवासी भीम सैनी, जुग्गी, शिवांश, भीमा,हरिश्चंद्र ,प्रेमकली, बबीता ,सुनीता ,हेमा ,साधु, सोनू कुशवाहा ,भूपेंद्र ,रामपाल, छल्लन घायल हो गये। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी श्याम प्रताप टीम के साथ पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पांच की हालत नाजुक होने पर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है। अन्य का रामनगर अस्पताल में इलाज जारी है। घायलों में जुग्गी व भीम ने बताया कि वह सब प्रयागराज संगम नहाने गये थे। वापसी में यह घटना हुई।