{"_id":"e330e928b2c45f9d548e62480fa2fe2b","slug":"people-will-start-moovment-if-water-loging-problem-not-solved-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव से निजात न मिली तो आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव से निजात न मिली तो आंदोलन
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट
Updated Fri, 02 Jan 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्यदायी संस्था द्वारा हाईवे किनारे नालियां न बनवाने से शिवरामपुर के लोग जलभराव की समस्या से परेशान हैं। हाल ये है कि गंदा पानी घरों में घुस रहा है।
विज्ञापन
लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। समस्या का समाधान न होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है।
एनएच-76 के अंतर्गत सड़क निर्माण के दौरान कार्यदायी संस्था ने सड़क के दोनों ओर जल्द नालियां बनवाने का आश्वासन दिया था। लेकिन कार्यदायी संस्था इसे भूल गई।
विज्ञापन
इसके कारण अब हाईवे के पास स्थित शिवरामपुर के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। नालियां न बनने से सड़क के दोनों ओर जलभराव की समस्या है। बारिश में तो लोगों की समस्या और बढ़ जाती है।
विज्ञापन
जाकिर खां, संतोष पांडे, मुन्ना गुप्ता, राजा कुशवाहा, अमित गुप्ता, देव कुमार, शुभम, रमेश कोटार्य, रजनी निगम आदि ने बताया कि वे लोग इस संबंध में कई बार प्रधान और सचिव से शिकायत कर चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके चलते लोगों में आक्रोश है। गत दो दिन से हो रही बारिश में हालात और बदतर हो गए ।
गंदा पानी घरों में जा रहा है। लोगों का कहना है कि अब वे डीएम से मिलकर उन्हें समस्या बताएंगे। समाधान न होने पर उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।