फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   People of the district should join the Tiranga Yatra and the Tiranga campaign in every home

Chitrakoot News: तिरंगा यात्रा व हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हों जनपदवासी

Mon, 11 Aug 2025 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 11 Aug 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
People of the district should join the Tiranga Yatra and the Tiranga campaign in every home
चित्रकूट। अपर जिलाधिकारी उमेश चंद्र निगम की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के संबंध में सोमवार को समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा आंदोलन का एक प्रमुख हिस्सा है। इसे सभी विभाग सुनिश्चित कराएं। राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना लाते हुए राष्ट्रीय ध्वज का जश्न मनाएं और उसका सम्मान करने के लिए सभी आयु वर्ग के नागरिक यात्रा में शामिल हों।
विज्ञापन


एडीएम ने कहा कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। पहले प्रार्थना सभा, सात बजे प्रभात फेरी, आठ बजे समस्त कार्यालयों, विद्यालयों में ध्वजारोहण एवं वृक्षारोपण, 11:30 बजे से चिकित्सालयों, वृद्धा आश्रम, दृष्टिहीन विद्यालय में फल वितरण, 1.30 बजे से रंगोली, चित्रकला प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक आदि कार्यक्रम होंगें। सरकारी भवन, कार्यालय, स्मारक व ऐतिहासिक स्थलों पर 14 व 15 अगस्त को दो दिन लाइट से सुसज्जित कराएं। बैठक में जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed