{"_id":"6594473aebe588bd700eb11c","slug":"people-lost-for-vehicles-all-day-long-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-4031-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: दिनभर वाहनों के लिए भटके लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: दिनभर वाहनों के लिए भटके लोग
Tue, 02 Jan 2024 10:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Tue, 02 Jan 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। कानून में किए जा रहे बदलाव के विरोध में दूसरे दिन भी जिले में रोडवेज बसों व ट्रक के चालक हड़ताल पर रहे। इससे यात्री परेशान रहे। जरूरी वस्तुओं के दाम भी बढ़ने लगे हैं।
जिले से 80 रोडवेज बसों सहित सैकड़़ों ट्रक चलते हैं। सभी हड़ताल के कारण खड़े हैं। रोडवेज बस स्टैंड पर बसें न आने से यात्री निराश होकर लौट गए। महिला यात्री गायत्री द्विवेदी, ममता मिश्रा ने बताया कि उनको प्रयागराज जाना है। रोडवेज बसें नहीं चल रही हैं। वह अब ट्रेन से जाएंगी।
इनसेट
पेट्रोल पंप में लगी रही भीड़
चित्रकूट। पेट्रोल पंपों में अन्य दिनों की अपेक्षा इन दिनों भीड़ लगी रही। लोगों को आशंका है कि ट्रक चालकों की हड़ताल के चलते पेट्रोल व डीजल भी नहीं मिलेगा। इसके लिए पहले से ही खरीदारी करने में जुट गए।
विज्ञापन
इनसेट
वाहन चालकों ने ज्ञापन सौंपा जताया विरोध
चित्रकूट। सड़क दुर्घटना कानून के विरोध में वाहन चालकों ने जिला पंचायत सदस्य मीरा यादव के नेतृत्व मेंं एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
दिए गए ज्ञापन में कहा कि कोई भी चालक जानबूझकर कोई दुर्घटनाएं नहीं करता है। जबकि इस काले कानून के द्वारा वाहन चालकों का शोषण एवं उत्पीड़न होगा। इस कानून को वापस लिया जाए। इस मौके पर कुलदीप सिंह, संजय सिंह, राकेश सिंह, महेश कुमार, बबुली सिंह, धर्मेंद्र कुमार, छोटा, राजेश यादव संतोष कुमार, महेश कश्यप, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।
वहीं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने ट्रक चालकों का समर्थन किया है। पार्टी के जिला सचिव अमित यादव कहा कि यह कानून पूजीपतियों के इशारे पर बनाया गया है। गरीब परिवार के सदस्य ही ट्रक चलते है। जो एक बार जेल गए तो उनका बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा। इस कानून को रद्द किया जाए। संवाद