फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Peon of CMO office dies

सीएमओ कार्यालय के चपरासी की मौत

Thu, 12 Dec 2019 08:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 08:30 PM IST
विज्ञापन
Peon of CMO office dies
चित्रकूट। सीएमओ कार्यालय में तैनात चपरासी की उसके सरकारी आवास में अचानक तबियत खराब हो गई। उसे खून की उल्टी होने पर आस-पास के लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के बारे में बताया गया है कि उसका विभाग ने एक साल सेे ज्यादा का वेतन रोक रखा है। जिससे उसका परिवार आर्थिक समस्या से भी जूझ रहा था।
विज्ञापन

मूल रूप से बांदा जनपद के कमासिन थाना क्षेत्र के मुसींवा गांव निवासी जयनारायण साहू (54) पुत्र लक्ष्मी प्रसाद मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में चतुर्थ श्रेंणी का कर्मचारी था। बुधवार की देर रात को अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। यह देख पुत्र मनीष आसपास के लोगों की मदद से आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गया। जहां डाक्टरों ने हालत नाजुक देख प्रयागराज रेफर कर दिया। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में शोक व्याप्त हो गया।
विज्ञापन

मृतक के इकलौत पुत्र मनीष कुमार ने बताया कि पिता को एक साल से ज्यादा समय से वेतन नहीं मिल रहा था। पहले बीमारी के चलते मेडिकल लगाया था। तब उनका वेतन रुका था। इसके बाद कुछ माह तक ड्यूटी की लेकिन बकाया वेतन नहीं मिला। जिससे निराश होकर पिता ड्यूटी पर नहीं जाते थे। इधर एक माह से उनका स्वास्थ्य भी खराब हो गया था। उसकी तीन पुत्रियां हैं। जिसमें दो की शादी हो चुकी है। पत्नी वंशवती एएनएम थीं। उनकी बीमारी के चलते मौत के बाद ही जयनारायण को नौकरी मिली थी। वेतन न मिलने पर पत्नी की पेेंशन से ही परिवार का भरण पोषण होता था। इस मामले में सीएमओ डा. विनोद कुमार ने बताया कि चपरासी ड्यूटी पर लगातार अनुपस्थित चल रहा था। बुधवार की रात बीमार होने की सूचना पर विभाग ने उसका पूरा इलाज कराकर उसे प्रयागराज ले जा रहा था लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। उसके बकाये वेतन के मामले में बताया कि इसकी विभाग के कर्मचारियों से जानकारी ली जाएगी। पीड़ित परिवार को हर विभागीय सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed