फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   patha me banega bandh

पाठा क्षेत्र में पानी की समस्या दूर करने के लिए बनाया जाएगा बांध

Sun, 15 Mar 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
patha me banega bandh
मानिकपुर (चित्रकूट)। पाठा क्षेत्र पेयजल व सिंचाई की समस्या को दूर करने के लिए मानिकपुर क्षेत्र के कराैंहा-गोपीपुर गांव के निकट नदी पर बांध बनाने की योजना तैयार कर ली है। विधायक आनंद शुक्ला सहित सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पाठा क्षेत्र में कई साल से पेयजल की समस्या बनी हुई है। जिससे गर्मी आते ही क्षेत्र में संकट गहरा जाता है। बीहड़ के गांवों में लोग बूंद-बूंद पानी के लिए भटकते रहते हैं। खेतों में सिंचाई भी बड़ी समस्या है। जिसको देखते हुए मानिकपुर क्षेत्र के करौंहा-गोपीपुर गांव के निकट नदी में बड़ा बांध बनाकर पानी को एकत्र करने की योजना तैयार है। जिसके लिए विधायक आनंद शुक्ला ने निर्माण स्थल पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ दौरा कर जानक ारी ली। कहा कि इस स्थान पर बांध बनने से पाठा क्षेत्र की पानी की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्र के समाजसेवी कमलेश मिश्र, रामपाल त्रिपाठी, विनोद मिश्रा व राजकिशोर त्रिपाठी उर्फ चुन्नू आदि ने बताया कि पाठा क्षेत्र मेें पानी की गंभीर समस्या बनी रहती है। गोपीपुर में बांध बनाने से पानी की समस्या कई गांवों में दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed