फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   parmatma ki bhakti shukh dene wali

परमात्मा की हर लीला सुख देने वाली

Sat, 17 Apr 2021 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
parmatma ki bhakti shukh dene wali
खोही। श्री रघुवीर मंदिर ट्रस्ट बड़ी गुफा जानकी कुंड में चैत्र नवरात्र पर दीनबंधु दास महराज ने शनिवार को ऑनलाइन कथा में बताया कि परमात्मा के चरित्र अनंत हैं। परमात्मा के जिस चरित्र का स्मरण करें उसी में मन लग जाता है। प्रभु की प्रत्येक लीला भक्त को सुख देने वाली होती है। भक्त को उसकी उपासना के अनुसार परमात्मा के दर्शन देते हैं। उन्होने कहा कि परमात्मा से मधुर इस संसार में दूसरा कोई नहीं है जिस दिन भक्त का भगवान के नाम, उनकी लीला एवं कथा में मन लग जाता है उस दिन से उसे संसार की हर चीज फीकी लगने लगती है। कथा वाचक के बताया कि भक्त का धर्म भगवान के धर्म से बड़ा होता है क्योंकि भक्त भगवान को ही अपना धर्म मानता है। सच्चा भक्त वही है जो अपना सबकुछ छोड़कर परमात्मा की भक्ति में लीन हो जाये। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed