फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Panic among the villagers due to the movement of the tiger

Chitrakoot News: चित्रकूटः बाघ की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत

Tue, 22 Nov 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Panic among the villagers due to the movement of the tiger
बाघ की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन

पांच दिन में दूसरी बार बस्ती के पास नजर आया बाघ
संवाद न्यूज एजेंसी
मानिकपुर (चित्रकूट)। जिले के रानीपुर रिजर्व टाइगर क्षेत्र से सटे मध्य प्रदेश के सतना जिले के मझगवां जंगल में बाग की चहल कदमी से ग्रामीणों में दहशत देखी जा रही है। मझगवां क्षेत्र में यूपी व एमपी सीमा के पास मंगलवार की शाम को एक बार फिर से बाघ देखा गया। आए दिन बाघ की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत है। पांच दिन के अंदर दूसरी बार बाघ बस्ती के पास नजर आया है।
जिले के मानिक पुर क्षेत्र के रानीपुर टाइगर रिजर्व क्षेत्र से सटे मध्यप्रदेश इलाके के जंगल में बाघ घूम रहा है। जिसे लेकर वन विभाग ने सूचना जारी की है कि जंगल में न जाएं हिंसक जीव भ्रमण में हैं। क्षेत्र में यूपी व एमपी क्षेत्र जंगल के आसपास कोल आदिवासियों के सैकड़ों गांव बसे हुए हैं। बाघ क्षेत्र में घूमने की जानकारी होने पर वह डरे हुए हैं।
विज्ञापन

मझगवां क्षेत्र के रेंजर अधिकारी पंकज दुबे ने बताया कि मझगवां क्षेत्र में बाघ देखा जा रहा है। क्षेत्र के निवासियों को सतर्कता से रहने के लिए कहा गया है। गौरतलब है कि इसके पहले शुक्रवार शाम को वन परिक्षेत्र मझगवां के बीट पटना के मुरली टोला में पास बाघ दिखाई दिया था। इस स्थान के पास से एक आटो सवारियां भरकर जा रहा था। जो बाघ को देखकर रुक गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed