फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Palledar dies after falling from tractor trolley

पल्लेदार की ट्रैक्टर ट्राली से गिरकर मौत

Sat, 11 Dec 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Palledar dies after falling from tractor trolley
फोटो- 8- कुलदीप कुमार- फाइल फोटो। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
भरतकूप (चित्रकूट)। कर्वी स्थित गोदाम से ट्रैक्टर ट्रॉली में कोटे का गल्ला लेकर जाते समय पल्लेदार की गिरने से मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि उसे ले जाने वाले ठेकेदार ने हादसे की पहले जानकारी नहीं दी। इससे मामला संदिग्ध लग रहा है। भरतकूप थाना क्षेत्र के टिटिहरा गांव में यह दुर्घटना हुई।
विज्ञापन

कोतवाली कर्वी क्षेत्र के मरजादपुर गांव का कुलदीप (26) पल्लेदारी का काम करता था। बृहस्पतिवार की देर शाम टिटिहरा गांव के कोटे का गल्ला ट्रैक्टर ट्राली में लेकर जा रहे थे। अचानक रामकिशोर ट्रैक्टर से गिर गया। चालक व मौजूद लोगों ने आनन-फानन सीएचसी शिवरामपुर ले गए। गंभीर दशा के चलते डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। भरतकूप थाना प्रभारी ने घटना के बारे में अनभिज्ञता जताई है। मृतक के ममरे भाई संतोष ने आरोप लगाया कि भाई को गोदाम में काम करने वाले ले गए थे। घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। फोनकर बताया कि अस्पताल आ जाओ, दुर्घटना हुई है। जब अस्पताल पहुंचे तो भाई की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने घटना पर आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed