फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   other

किसान के बेटे ने लाइसेंसी रायफल से गोली मार खुदकुशी की

Tue, 19 May 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
other
फोटो- 13- मृतक विवेक तिवारी - फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKUTT
राजापुर (चित्रकूट)। क्षेत्र के छीबो गांव में गुर्दे व किडनी की बीमारी से परेशान किसान प्रमोद द्विवेदी के बेटे विवेक (22) ने पिता की लाइसेंसी रायफल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिवार व आसपास के लोग कमरे में पहुंचे। तब तक विवेक की सांसे थम चुकी थीं। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त रायफल कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छीबो गांव निवासी विवेक के गुर्दे का इलाज दो साल से एसजीपीजीआई, लखनऊ में चल रहा था। दो-चार दिन बाद उसका किडनी का आपरेशन होना था। वह सोमवार की शाम कौशांबी से इलाज कराकर घर आया था। वहीं से डाक्टरों ने एसजीपीजीआई के डाक्टरों से उसके आपरेशन की तारीख तय की थी।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि देर शाम परिवार के लोग घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान मौका पाकर विवेक ने रायफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों ने सांत्वना देकर उन्हें शांत कराया। विवेक ने स्नातक तक शिक्षा प्राप्त की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजापुर। विवेक इलाज खर्च धनराशि को लेकर चिंतित रहता था। दोस्तों से भी कहता था कि जिंदगी नहीं बचेगी। इलाज में काफी रुपया खर्च हो गया है। परिवार भी परेशान रहता हैं। बताया गया कि विवेक पहले भी जहर खाकर जान देने की कोशिश कर चुका था। विवेक ने आत्महत्या करने से पहले घर के बाहर खड़े वाहन के पहियों की हवा निकाल दी थी। ताकि कोई उसे अस्पताल न ले जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed