{"_id":"63cd8168fc83c832e26f7c75","slug":"opposition-to-the-notice-given-to-vacate-the-land-chitrakoot-news-knp7401678137-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: जमीन खाली करने को दिए नोटिस का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: जमीन खाली करने को दिए नोटिस का विरोध
विज्ञापन
फोटो-8- मंडी समिति की बिल्डिंग से सटे बने भवन व दुकानें। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। शहर के कसहाई गांव के लोधनपुरवा निवासियों ने जमीन के अधिग्रहण के बाद भी मुआवजा न मिलने पर गल्ला मंडी गेेट पर प्रदर्शन कर आंदोलन करने का ऐलान किया। आरोप लगाया कि एक तो जमीन का मुआवजा नहीं दिया, वहीं अब जमीन खाली करने के लिए नोटिस मकानों पर चस्पा कर दी गई जो नियम विरुद्ध है।
स्थानीय निवासियों व दुकानदारों ने बताया कि शहर से सटे कसहाई गांव के लोधनपुरवा की जमीन को गल्ला मंडी के लिए 1978 में अधिग्रहीत किया गया था। इसका कोई मुआवजा भी नहीं दिया गया। 20 जनवरी को कृषि उत्पादन मंडी समिति के माध्यम से मकानों पर नोटिस चस्पा कर दी गई जो अवैधानिक है।
जब तक मुआवजा नहीं दिया जाता, तब तक मकानों को न गिराया जाए। इस मौके पर ज्ञानेंद्र सिंह, जब्बर सिंह, अजय सिंह, हरिश्चंद्र, चंचल चित्त, जवाहर लाल, शंकर लाल, जगजीत सिंह, उर्मिला, मान सिंह, शेखर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
नोटिस के बाद मकान खाली कराने में जुटे
चित्रकूट। जिला मुख्यालय के पुरानी कोतवाली परिसर में स्थित मकानों को खाली कराने के लिए कुछ दिन पहले नोटिस दी गई थी। कई बार अधिकारियों ने पहुंचकर मकान खाली कराने को भी कहा। इससे कई लोग अपना मकान खाली करने में जुट गए हैं। संवाद
------