फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Opposition in supporters of India in protest against SCST Act

एससीएसटी एक्ट के विरोध में भारत बंद समर्थकों में आक्रोश

Thu, 06 Sep 2018 11:19 PM IST
एससीएसटी एक्ट के विरोध में भारत बंद समर्थकों में आक्रोश
एससीएसटी एक्ट के विरोध में भारत बंद समर्थकों में आक्रोश Updated Thu, 06 Sep 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
Opposition in supporters of India in protest against SCST Act
मुख्यालय के हाईवे पर जाम लगाकर नारेबाजी करते संगठन के पदाधिकारी व सदस्य - फोटो : amarujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। धर्मनगरी में भी एससीएसटी एक्ट के विरोध में सवर्ण समाज के कई संगठनों ने जमकर विरोध जताया। भारत बंद का जिले में आंशिक असर रहा लेकिन मुख्यालय व मऊ में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर हाईवे पर लोगों ने जाम लगाया। राजापुर, भौंरी व चित्रकूट नयागांव मप्र में इसका व्यापक असर रहा। तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व जिले के विधायकों के पुतले फूंके गए। इस दौरान कई जगह पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसका आंशिक असर दिखाई पड़ा।
गुरुवार एससी-एसटी एक्ट के विरोध में भारत बंद के समर्थन सुबह से ही स्वर्ण समाज के कई संगठन के कार्यकर्ताओं ने हाथों में झंडे व बैनर के साथ जुलूस निकाला। शहर में राष्ट्रवादी पार्टी भारत के कार्यकर्ताओं व सवर्ण समाज के लोगों ने विरोध जताया। पटेल तिराहे के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाया। तहसील परिसर में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन दिया। इस मौके पर राष्ट्रवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र सिंह, जिला प्रभारी दीपक तिवारी, हीरो मिश्रा, रंजन मिश्रा, दीपेेंद्र बुंदेला, गौरव दुबे, रजत दुबे, पुष्पेंद्र सिंह, सचिन त्रिपाठी, आशीष रघुवंशी, अजीत मिश्रा, प्रदीप शुक्ला, राधाकांत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। राजापुर व भौरी में सड़क में जाम लगाकर विरोध जताया। तहसील परिसर पहुंच कर प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को दिया।
विज्ञापन


राजापुर कस्बे तुलसी चौक पर लगाया जाम
राजापुर। कस्बे में सर्वण समाज के साथ व्यापार मंडल कार्यकर्ताओं ने एससी-एसटी एक्ट के विरोध में जुलूस निकाल तुलसी चौक पर जाम लगा दिया। थानाध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी ने जाम हटवाया। इसके बाद प्रदर्शनकारी नारेबाजी क रते हुए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का पुतला फूंक विरोध जताया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी सुभाष सिंह यादव को दिया। इस मौके पर ब्राम्हण महासभा संघ के जिलाध्यक्ष अनुज शुक्ला, अशोक द्विवेदी, सतीश चंद्र मिश्र, अजय पांडेय, वीरेंद्र पांडेय, दीपू मिश्र, नीरज तिवारी, विशाल मिश्र, धीरज त्रिपाठी, अजित सिंह आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मऊ में जुलूस निकाल नारेबाजी
मऊ। कस्बे में एससीएसटी के विरोध में अखिल भारतीय बाम्हण समाज, अखिल भारतीय ब्राम्हण एकता परिषद, व सर्वण व पिछड़ा वर्ग के लोगों ने कस्बे मेेें जुलूस निकालकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर विरोध जताया। और राष्ट्रपति को संबोधित उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।  इस मौके पर अखिल भारतीय ब्राम्हण समाज के जिलाध्यक्ष रामभूषण द्विवेदी, अधिवक्त ा संघ के महेंद्र द्विवेदी, दिलीप मिश्र, जय प्रकाश तिवारी,  कल्लू केशरवानी, शारदा अग्रहरि, श्याम द्विवेदी, दादू गर्ग, जितेंद्र त्रिपाठी, राज केशरवानी, प्रकाश केशरवानी, आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में भौरी कस्बे में एससीएसटी के विरोध में सर्वण समाज व पिछडे़ वर्ग के लोगों ने सुबह से राष्ट्रीय राजामार्ग में जाम लगाकर विरोध जताया। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। इस मौके पर के के पयासी, वीरेंद्र, हरिशचंद्र, रामबाबू, अनिल तिवारी, सौरभ, रिक्तू आदि मौजूद रहे।  

बरगढ़ कस्बे में व्यापारियों ने बाजार बंद रखा। जिसमें कस्बे के अशोक केशरवानी, सुनील, विनीत, रितेश किशोर, सत्यम, मोहित, रामरस्तोगी, अर्जुन, नागेश आदि ने बंद का समर्थन किया। भरतकूप, खोही, नयागांव मप्र, पहाड़ी, मारकुंडी व मानिकपुर में भी विरोध प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के मंत्रियों के पुतले फूंके गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed