{"_id":"a3044727090afd6ae58ef72f8c2a4a34","slug":"one-person-died-in-an-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट
Updated Sun, 07 Jun 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरतकू प चौकी क्षेत्र अंतर्गत रौली-पतोड़ा मोड़ पर रविवार सुबह बाइकों की भिड़ंत में प्रधान के पुत्र की मौत हो गई। जबकि महिला प्रधान घायल हो गई।
विज्ञापन
दुबरिया पुरवा ग्राम महूराई थाना बदौसा (बांदा) की प्रधान चंद्रकली, पुत्र महेेंद्र (25) पुत्र शिवशंकर पटेल के साथ रविवार सुबह बाइक से रैपुरा (चित्रकूट) किसी रिश्तेदारी में जा रही थी। भरतकू प चौकी क्षेत्र के रौली-पतोड़ा मोड़ के पास हाईवे पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक उनकी बाइक भिड़ गई।
विज्ञापन
हादसे में महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया और जबकि चंद्रकली को भी चोटें आईं। हादसा देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को समाजवादी एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां महेंद्र को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि चंद्रकली को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। भरतकूप चौकी प्रभारी आरबी सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाला बाइक लेकर भाग निकला।
विज्ञापन