फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   One lakh devotees took a dip in Mandakini on Sharad Purnima

Chitrakoot News: शरद पूर्णिमा पर एक लाख श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में लगाई डुबकी

Sun, 29 Oct 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 29 Oct 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
One lakh devotees took a dip in Mandakini on Sharad Purnima
चित्रकूट। शरद पूर्णिमा पर्व पर शनिवार को धर्मनगरी में एक लाख श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी मेें सुबह स्नान किया। पंडितों को दान कर भगवान कामदनाथ के दर्शन कर पूजा पाठ किया। चंद्रग्रहण पड़ने के कारण शाम चार बजे से मंदिरों के पट बंद हो गए। जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी हुई।
विज्ञापन

शरद पूर्णिमा पर्व में प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्मनगरी पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में स्नान कर विधि विधान से पूजा पाठ किया। भगवान कामदनाथ के दर्शन कर पंचकोसीय परिक्रमा लगाई। धर्मनगरी क्षेत्र के जानकीकुंड, गुप्त गोदावरी, अनुसइया आश्रम आदि स्थानों के दर्शन किए। महोबा से आए श्रद्धालु राजेश राजपूत ने बताया कि वह हर साल शरद पूर्णिमा पर्व पर यहां आते हैं। इस बार शाम चार बजे से चंद्रगहण होने के कारण सुबह ही उन्होंने परिक्रमा लगा ली। कामदगिरि प्रमुखद्वार से लेकर सभी मंदिर के कपाट बंद रहे। श्रद्धालुओं ने बाहर से ड्योढ़ी छूकर दर्शन किए।
विज्ञापन


पर्व पर धर्मनगरी में खीर पकाकर खाने की परंपरा कई साल से चली आ रही है। इस बार चंद्रग्रहण पड़ने के कारण पहले ही श्रद्धालुओं ने तीर्थ स्थानों के परिसरों में खीर बनाकर परिवार के सभी सदस्यों के साथ खाई। वहीं, दमा रोग से पीड़ित मरीजों ने धर्मनगरी में मिलने वाली दवा को खीर में मिलाकर खाई। शहर में आयुर्वेद डॉ. प्रयागनारायण अग्रवाल ने स्टेशन रोड पर आने वाले श्रद्धालुओं को श्वांस की दवा मुफ्त में बांटी।
विज्ञापन
विज्ञापन



भागवत पीठ के आचार्य नवलेश दीक्षित ने बताया कि इस बार शरद पूर्णिमा पर्व में चंद्रग्रहण पड़ रहा है। इसमें शाम चार बजे से सूदक शुरू हो गए जबकि चंद्रग्रहण रात्रि 1 बजकर पांच मिनट से शुरू हो रहा है। रात्रि दो बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा। शरद पूर्णिमा पर्व में चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है। इस पर्व के दिन चंद्रगृहण पड़ना अच्छा संयोग नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed