फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   One lakh devotees took a dip in Mandakini

Chitrakoot News: एक लाख श्रद्धालुओं ने लगाई मंदाकिनी में डुबकी

Mon, 02 Sep 2024 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
One lakh devotees took a dip in Mandakini
चित्रकूट/खोही। भाद्रपद मास की सोमवती अमावस्या के मुख्य पर्व के एक दिन पहले लगभग एक लाख श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाई। भगवान कामदनाथ के दर्शन कर पूजा पाठ किया। अमावस्या के मुख्य स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। प्रशासन का अनुमान है कि दस लाख से अधिक श्रद्धालु मुख्य स्नान पर आएंगे। इसके लिए यूपी व एमपी सीमा में जगह- जगह पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

रविवार को ही हजारों श्रद्धालु पैदल ही धर्मनगरी पहुंच गये हैं। बस व ट्रेन फुल चल रही हैं। मुख्य स्नान सोमवार को है, लेकिन रविवार को ही लगभग एक लाख श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में डुबकी लगाई। इन सभी की सुरक्षा व्यवस्था के लिए डीएम शिवशरणप्पा व एसपी अरुण कुमार सिंह ने रामघाट, लक्ष्मण झूला, खोही, कामदगिरी परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। उधर सतना के डीएम अनुराग वर्मा व एसपी आशुतोष गुप्ता ने भी प्रमोदवन, कामदगिरी मंदिर, गुप्तगोदावरी की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। तीर्थ क्षेत्र के कामदगिरी व रामघाट की ओर जाने वाले मार्ग को वन वे कर दिया गया है। यह क्रम सोमवार की देर शाम तक जारी रहेगा। भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed