{"_id":"6a89dc3c726f90e02e065481","slug":"one-foot-of-water-on-the-main-road-of-nahra-village-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-135327-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: नहरा गांव की मुख्य सड़क पर एक फीट पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: नहरा गांव की मुख्य सड़क पर एक फीट पानी
Sat, 22 Aug 2026 10:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 22 Aug 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
फोटो 22 सीकेटीपी 10 नरेंद्र तिवारी। संवाद
पहाड़ी (चित्रकूट)। ब्लॉक की ग्राम पंचायत नहरा गांव में विकास के दावों की पोल खुल रही है। गांव के मुख्य मार्ग पर करीब एक फीट तक पानी भरा होने से ग्रामीण परेशान हैं।
सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। इससे आवागमन प्रभावित है। हालात यह हैं कि बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। नहरा गांव की आबादी करीब पांच हजार है, इसके बावजूद गांव बुनियादी सुविधाओं से कोसों दूर है।
ग्रामीणों के अनुसार यदि गांव में अचानक किसी की तबीयत बिगड़ जाए या कोई अन्य आपात स्थिति बन जाए तो एंबुलेंस तक गांव नहीं पहुंच पाती। मरीज को करीब एक किलोमीटर पैदल कंधे पर उठाकर या जैसे-तैसे मुख्य मार्ग तक ले जाना पड़ता है।
विज्ञापन
कई बार जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई। सिर्फ आश्वासन मिला। सड़क किनारे बने कच्चे मकान भी गिरने की कगार पर हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जलनिकासी और सड़क मरम्मत की मांग की है।
-- -- -- --
बोले ग्रामीण-लंबे समय से है जलभराव
गांव का मुख्य मार्ग पर एक फीट तक पानी भरा है। लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है, इससे लोगों को रोजमर्रा के कामों में काफी दिक्कत हो रही है।-कुमकुम उपाध्याय
दैनिक कार्यों के लिए भी ग्रामीणों का घर से निकलना दूभर हो गया है। कई बार सांसद और विधायक को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला।- नरेंद्र तिवारी
वर्जन
गांव में जलनिकासी समस्या की जानकारी कर उसका समाधान कराया जाएगा। - संजय पांडेय, बीडीओ पहाड़ी।