फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   one breaker putting break on electric supply

विद्युत आपूर्ति में ‘ब्रेक’ लगा रहा एक ब्रेकर

Sat, 18 Jul 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट।
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट। Updated Sat, 18 Jul 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन

मऊ और मानिकपुर में एक ही ब्रेकर से विद्युत आपूर्ति होने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। क्षेत्र से जुड़े दर्जनों गांव-मजरों के लोग इस दिक्कत को झेल रहे हैं। एक जगह फाल्ट होने पर दूसरे जगह की आपूर्ति भी बाधित हो जाती है। घंटों लोगों को गर्मी में बिना बिजली रहना पड़ता है।

विज्ञापन


मानिकपुर में तो लोगों को पूरे रमजान माह में ठीक से बिजली नहीं मिली। मऊ में भी लंबे अरसे से बिजली संकट व्याप्त है। 132/ 33 केवीए बनकट उपकेंद्र में जून माह में लगी आग से काफी नुकसान हुआ था। मानिकपुर का ब्रेकर जल जाने से मऊ का फीडर भी इसी ब्रेकर से जोड़ा गया है। ऐसे में अगर मानिकपुर में दिक्कत आती है तो मऊ की भी आपूर्ति बंद करनी पड़ती है। ऐसे में मऊ के आसपास के तमाम गांवों में भी आपूर्ति ठप हो जाती है।
विज्ञापन


 मऊ प्रतिनिधि के अनुसार, यहां सुबह चार से आठ, पूर्वाह्न 11 से शाम पांच, रात आठ बजे से एक बजे तक बिजली आपूर्ति का शेड्यूल है। लेकिन शायद ही कभी बिजली इस शेड्यूल के हिसाब से मिलती हो। शनिवार सुबह से शाम तक लगभग पांच बार ट्रिपिंग हुई। कसबे के शारदा अग्रहरि, रमेश चंद्र शुक्ला, विनोद कुमार, भानु सिंह, नारायण पासी, उमाशंकर पांडे, प्रेमशंकर आदि ने बताया कि बिजली संकट से जनजीवन अस्तव्यस्त है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। दुबारी निवासी प्रेम शंकर ने भी यही बात कही। उधर, बिजली विभाग के जेई एसके मौर्या ने बताया कि मऊ के ब्रेकर से मानिकपुर  ब्रेकर जुड़े होने से समस्या है। मऊ से ही आसपास के ग्रामीण इलाकों की भी आपूर्ति जुड़ी है और ऐसे में दिक्कत और बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेयजलापूर्ति भी बाधित
मऊ में जल संस्थान के लिपिक राजवीर सिंह ने बताया कि बिजली संकट के कारण पेयजलापूर्ति भी बाधित हो रही है। आएदिन मोटरें फुंक रहीं हैं।
प्रस्ताव भेजा
इस संदर्भ में एसडीओ ट्रांसमिशन आरपी रवि ने कहा कि ब्रेकर की वजह से दिक्कत आ रही है, हमने काफी पहले ही इस संबंध में प्रस्ताव लखनऊ भेज दिया है। इसमें लगभग साढ़े तीन लाख खर्चा आएगा। आशा है कि जल्द ही राशि मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed