फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   On the first day, rules were violated and there was a fight with the employees

Chitrakoot News: पहले दिन उड़ी नियमों की धज्जियां, कर्मचारियों से नोकझोंक

Mon, 01 Sep 2025 10:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 01 Sep 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
On the first day, rules were violated and there was a fight with the employees
फोटो 16 सीकेटीपी-10- परिचय- शहर केपेट्रोल पंप में बिना हेलमेट पहने बाइक में पेट्रोल डलवाता पुलि
चित्रकूट। विशेष सड़क सुरक्षा अभियान के तहत नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान की शुरुआत जिले के पट्रोल पंपों में आ से शुरु की गई। पहले दिन अभियान की धज्जियां उड़ गईं। बिना हेलमेट लगाए कई बाइक चालक पेट्रोल लेने पहुंचे। कुछ जगह हेलमेट न लगाने पर पेट्रोल लेने के दौरानपंपकर्मियों से लोगों की नोंकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

जिले में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। इनमें बाइक चालक के हेलमेट नहीं लगाने पर मौत की संख्याएं भी दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। इससे शासन के निर्देश पर डीएम शिवशरणप्पा ने पट्रोल पंप के मालिकों को आदेश दिया है हेलमेट नहीं लगाने वालों को तेल न दें। इसकी शुरुआत एक सितंबर से की गई। जिले के पेट्रोल पंपों में बिना हेलमेट के पेट्राेल नहीं देने के बैनर तो लगा दिए गए लेकिन पालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

पहले दिन सोमवार को कई बाइक चालक बिना हेलमेट लगाए पहुंचे। मना करने के बावजूद पेट्रोल डालने का दबाव डालते रहे। उप्र उद्योग व्यापार मंडल महामंत्री गुलाब गुप्ता ने कहा कि ऐसे अभियान पहले भी चले थे लेकिन महज औपचारिकता ही होती है। व्यापारी नेता सुशील कक्का ने कहा कि यह बेवजह दबाव बनाने की योजना है। जागरूकता से ही यह संभव है कि दुर्घटना से बचने के लिए बाइक चालक हेलमेट लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed