{"_id":"65f8889f60206c81770630cc","slug":"old-man-dies-due-to-vehicle-collision-chitrakutt-news-c-12-1-knp1055-618789-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजापुर। थाना क्षेत्र के महादेव इंटर कॉलेज के पास सोमवार की देर शाम को अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क पार रहे वृद्ध की मौत हो गई।
नांदिन कुर्मियान निवासी मनोज कुमार ने बताया कि उसके पिता सूरजदीन (60) साइकिल से राजापुर बाजार गए थे। देर शाम को गांव वापसी के दौरान जैसे ही कस्बे के कॉलेज के पास पहुंचे तो सामने आए अज्ञात वाहन ने साइकिल पर टक्कर मार दी।
इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से यूपी 112 के सिपाहियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।