{"_id":"6883ce327df115c5d704f681","slug":"ohan-dam-water-filled-on-the-way-of-six-villages-chitrakoot-news-c-215-sknp1043-118282-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: छह गांवों के रास्ते पर भरा ओहन बांध का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: छह गांवों के रास्ते पर भरा ओहन बांध का पानी
विज्ञापन
घुटनों तक पानी से होकर गुजरते ग्रामीण।
- फोटो : संवाद
चित्रकूट/मानिकपुर। मानिकपुर विकास खंड के ओहन बांध के पास बसे छह गांवों के कच्चे रास्ते पर पानी भर गया है। इससे इन गांवों के लोग जान जोखिम में डालकर पानी से आते जाते हैं। रास्ते में पानी भरने से स्कूल भी बंद है। इससे छात्रों का भविष्य खराब हो रहा है। ग्रामीणों का दर्द है कि 18 साल से इस समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
ओहन बांध के पास छह गांव ऊंची, गड़वारी, उमराहन, गड़वारा, देशाय, दोभरा पहाड़ के नीचे बसे हैं। यहां की आबादी लगभग पांच हजार है। इन गांवों को जाने के लिए कच्चा रास्ता बना है। इस समय ओहन बांध का पानी अधिक होने के कारण रास्ते में पानी भर गया है। इससे आवागमन करने में समस्या होती है। गड़वारी गांव के भीम यादव व राजाराम यादव ने बताया कि जंगल के पास बसे इन गांवों की हमेशा उपेक्षा की गई है। हर साल जब ओहन बांध का पानी रास्ते में भर जाता है तो समस्या हो जाती है। पानी के बीच से होकर निकलना पड़ता है।
देशाय गांव राजेश व मालती देवी ने कहा कि 18 साल से यह समस्या है। उनके गांव के लोगों को मानिकपुर कस्बा व रेलवे स्टेशन तक जाने के लिए अन्य मार्ग से सात किमी होकर जाना पड़ता है। इस रास्ते से एक किमी से सफर पूरा होता है। कई बार गांव आए जनप्रतिनिधियों ने इस सड़क को बनवाने का आश्वासन दिया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य मीरा भारती ने बताया कि गांवों में जाकर ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। अब शासन से प्रयास कर समस्याओं को दूर कराया जाएगा। मानिकपुर एसडीएम मोहम्मद जसीम को समस्या से अवगत करा दिया है। एसडीएम ने भरोसा दिया है कि जल्द ही गांव जाकर समस्याओं को दूर कराएगें।
इनसेट
स्कूल बंद होने से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई चौपट
गड़वारी गांव के रामदीन व राहुल ने बताया कि गांव में मात्र कक्षा पांच तक प्राथमिक स्कूल है। रास्ते में पानी भरा होने से शिक्षक स्कूल नहीं आ रहे हैं। इससे स्कूल बंद हैं। बड़ी कक्षाओं में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं सरैंया व ऐंचवारा पढ़ाई करने के लिए चार किमी आते जाते हैं। रास्ते में पानी भरा होने से वह भी स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई चौपट हो रही है।