{"_id":"6a231b46afdf7194ec044e20","slug":"notices-issued-to-11-contractors-over-delay-in-wheat-lifting-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-132031-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: गेहूं के उठान में देरी पर 11 ठेकेदारों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: गेहूं के उठान में देरी पर 11 ठेकेदारों को नोटिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। जिले में गेहूं खरीद का कार्य अंतिम चरण में है लेकिन खरीद केंद्रों के गोदामों से गेहूं के उठान में हो रही देरी ने अधिकारियों को चिंतित कर दिया है। नोडल अफसर ने 11 गेहूं परिवहन ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी अविनाश कुमार झा ने बताया कि 36 क्रय केंद्रों पर खरीद जारी है। अब तक 15531 एमटी गेहूं खरीदा जा चुका है। यह 17000 एमटी के लक्ष्य का 91.36 फीसदी है। कुल खरीदी गई मात्रा में से 4747 एमटी गेहूं एफसीआई के डिपो में पहुंचाया गया है। गेहूं की तेजी से डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
जिला खरीद अधिकारी, अपर जिलाधिकारी चंद्रशेखर ने 11 गेहूं परिवहन के ठेकेदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि किसानों से गेहूं खरीद की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित है। क्रय केंद्रों पर किसानों की सुविधा के लिए 67500 बोरे उपलब्ध कराए गए हैं। खाद्य विभाग ने किसानों की सहायता के लिए एक टोल-फ्री नंबर 1800-1800-150 जारी किया है।