फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Notice to eight electrical workers for not working

Chitrakoot News: काम न करने पर आठ विद्युत कर्मियों को नोटिस

Sun, 19 Mar 2023 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Notice to eight electrical workers for not working
चित्रकूट। हड़ताल को लेकर शासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। हड़ताल के दौरान काम न करने पर आठ संविदा कर्मियों को नोटिस भेजा है। इससे बिजली कर्मचारियों का आक्रोश बढ़ गया है। हड़ताली कर्मियों ने कहा कि प्रदेश स्तरीय कमेटी के निर्णय को ही मानेंगे, आंदोलन जारी रहेगा। उधर, हड़ताल से शनिवार को भी कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन

बिजली की आपूर्ति कई स्थानों पर बंद होने की शिकायतें मिलने पर कर्मियों को संविदा पर रखने वाली नियोक्ता एजेंसी पीआर पावर साल्युशन ने कसहाई उपकेंद्र के कमल व अश्वनी, छीबो उपकेंद्र के अशोक, उपकेंद्र मऊ के कमल कुमार, उपकेेंद्र मानिकपुर के मान सिंह सहित आठ को नोटिस जारी किया है। इन पर आरोप है कि नियमों के विरुद्ध जाकर धरना और प्रदर्शन में भाग लिया है। बार-बार समझाने के बाद भी नहीं मान रहे हैं। इसका कोई जवाब भी नहीं दिया है।
विज्ञापन

उधर, हड़ताल से चौथे दिन बरवारा फीडर दोपहर 12 बजे लगभग बंद होने से इटखरी, दहिनी, बरावारा, बगलई आदि गांव में बिजली की आपूर्ति बंद रही। एक दिन पहले सरधुवा, भदेदू फीडर में खराबी होने से बिजली की आपूर्ति बंद हो गई थी। चौथे दिन भी बिजली कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही। धुस मैदान में बिजली कर्मचारी व इंजीनियरों ने धरना देकर विरोध जताया। विद्युत पावर हाउस के सभी स्थानों पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत संचालन कार्य में रूचि न लेने वालों को खिलाफ लिखें पत्र
चित्रकूट। डीएम अभिषेक आनंद व सीडीओ अमृतपाल कौर ने शनिवार को कलक्ट्रेट में स्थापित बिजली कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जो शिकायतें लो वोल्टेज व विद्युत हड़ताल से संबंधित आ रही हैं। उनका संज्ञान लेकर त्वरित समाधान कराया जाए। जितने फीडर संचालित हैं, वहां पर तैनात कर्मियों की उपस्थिति चेक करा लिया जाए। एडीएम कुंवर बहादुर सिंह को निर्देश दिए कि सभी उप जिलाधिकारियों से इस आशय सूचना ले ली जाए कि जो संविदा कर्मी लगाए गए हैं उनके द्वारा विद्युत संचालन का कार्य किया जा रहा है कि नहीं। जिन संविदा कर्मियों द्वारा विद्युत संचालन में रुचि नहीं ली जा रही है। उनके विरुद्ध कार्रवाई लिए पत्र भिजवाया जाए। उन्होंने कंट्रोल रूम में संचालित नंबर 05198-298090, 8765473609 की जांच भी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed