फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Not three months ration Kotedar

तीन माह से राशन नहीं दे रहा कोटेदार

Wed, 24 Feb 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Wed, 24 Feb 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Not three months ration Kotedar
पहाड़ी विकास खंड के लमियारी गांव के ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ धांधली का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कोटेदार तीन माह से राशन सामग्री नहीं बांट रहा है। अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को एपीएल की सूची में डाल दिया है।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट पहुंचे लमियारी गांव के लोगों ने डीएम नीलम अहलावत को ज्ञापन देकर बताया कि कोटेदार तीन माह से अंत्योदय कार्ड धारकों को राशन नहीं दे रहा है। बीपीएल व अंत्योदय कार्डों में यूनिट व अन्य चीजों में खुद ही बदलाव कर रहा है, जबकि राशन कार्ड बनाने व उसमें बदलाव का अधिकार कोटेदार को नहीं है।
विज्ञापन


 कई अंत्योदय कार्ड धारकों के नाम उसने एपीएल सूची में चढ़ा दिए हैं। नए राशन कार्ड बनाने के नाम पर कई बार फोटो व कागज मांग चुके हैं। एपील कार्ड धारकों को कोई भी राशन सामग्री नहीं दी है। तेल सालभर में मात्र चार बार ही बांटते हैं। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान सहित जमुना प्रसाद, महेश यादव, उमेश, राज कुमार, राजनरायन, सुरेंद्र, शिवबरन, विनय यादव, रामराज सिंह, जगदीश, जगमोहन, धर्मराज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed