फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Non-teaching union will run problem solving campaign

समस्या निवारण अभियान चलाएगा शिक्षणेतर संघ

Thu, 19 May 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Non-teaching union will run problem solving campaign
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेतर संघ एक महीने का समस्या निवारण अभियान चलाएगा। इसे लेकर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक हुई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन को सक्रिय करने की पहली जिम्मेदारी प्रदेश पदाधिकारियों की होती है। सभी प्रदेश पदाधिकारी अपने अपने प्रभार वाले जनपदों का दौरा कर बैठकें करें तभी हम बड़े आंदोलन के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश महामंत्री संजय पुंडीर ने इकाई स्तर तक मजबूती की बात कही। प्रदेश उपाध्यक्ष कामता प्रसाद सिंह ने जनपद स्तर की समस्या को जनपद स्तर पर ही निपटाने की बात कही। प्रदेश कोषाध्यक्ष अनूप द्विवेदी ने सदस्यता की जानकारी दी। संघर्ष समिति संयोजक मुकेश सिन्हा ने कहा कि बिना संघर्ष कर्मचारियों को आज तक कुछ नहीं मिला। बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन पूर्व की भांति कर्मचारी समस्या निवारण अभियान फिर चलाएगा। 21 मई से 20 जून तक सभी प्रदेश पदाधिकारी अपने प्रभार वाले जनपदों में जाकर बैठक करेंगे। जिले के पदाधिकारियों के साथ विद्यालयों का भ्रमण करेंगे तथा सभी कर्मचारियों से व्यक्तिगत संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं जानेंगे।
विज्ञापन

बैठक में दीपक त्रिपाठी, सुरेश उपाध्याय, दिनेश सिंह, रमा प्रकाश मिश्र, प्रदेशीय मंत्री प्रदीप अग्रवाल, देवेंद्र पुंडीर, अरुण श्रीवास्तव, प्रदेश संयुक्त मंत्री विपिन कुमार आर्य, अवधेश मिश्रा, मोहित राघव, राजेश कुमार श्रीवास्तव, प्रदेश संगठन मंत्री हरप्रीत सिंह, गौरव शुक्ला, नीरज पांडेय, जितेंद्र परमार, मेरठ से राकेश सिंह गाजीपुर से राकेश पांडेय प्रमुख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed