फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   nodel officer got angry after seing low quality construction

घटिया निर्माण पर नोडल अधिकारी नाराज

Mon, 25 May 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट Updated Mon, 25 May 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
nodel officer got angry after seing low quality construction

दो दिवसीय दौरे पर आए नोडल अधिकारी ने सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। निर्माणाधीन विकास भवन की दीवार आदि खराब मिलने पर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को फटकार लगाई। माडल स्कूल के निर्माण की जांच के लिए टीएसी टीम गठित करने के निर्देश दिए।  नोडल अधिकारी अमित कुमार घोष ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले कार्यों की समीक्षा की।

विज्ञापन


 उन्होंने सीएमओ, बीएसए और डीआईओएस को निर्देश दिए कि माइक्रो प्लान तैयार कर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में शौचालयों का निर्माण कराएं। ऊंचाडीह, हरदीकलां, सरधुवा और मानिकपुर में निर्माणाधीन माडल स्कूलों की जांच के लिए टीएसी टीम गठित करने के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि जांच में सहयोग ने करने पर कार्यदायी संस्था के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराएं।
विज्ञापन


 उन्होंने अधिकारियों से गोद लिए गांवों में लगातार भ्रमण और निरीक्षण को कहा। बताया कि पहली से 30 जून तक जिले में बाल स्वास्थ्य पोषण अभियान चलाया जाए। बैठक के बाद नोडल अधिकारी ने निर्माणाधीन विकास भवन और रेलवे ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास भवन की दीवार, फर्श और प्लास्टर आदि घटिया मिलने पर कार्यदायी संस्था अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्हें दोबारा निर्माण के निर्देश दिए। सेतु निगम अधिकारियों को दो माह के अंदर निचले स्तर पर पुल शिफटिंग और लाइन आदि कार्य पूरे कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिलाधिकारी नीलम अहलावत, सीडीओ मुजाहिदुल अहसन समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed