{"_id":"692205bc978af40cda0600e6","slug":"no-trace-of-teenager-who-drowned-in-yamuna-river-found-even-on-second-day-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-123542-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: यमुना नदी में डूबे किशोर का दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: यमुना नदी में डूबे किशोर का दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग
Sun, 23 Nov 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 23 Nov 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट/राजापुर। यमुना नदी के किनारे रुपौली गांव स्थित घाट पर शुक्रवार को नहाने गया एक किशोर डूब गया था। शनिवार को दूसरे दिन एसडीआरएफ समेत स्थानीय गोताखोरों ने आठ किमी नदी खंगाली मगर उसका कोई सुराग न मिला। परिजन भी नदी किनारे डेरा डाले हैं।
रुपौली निवासी लालदास ने बताया कि हनुमान (15) अपने साथी शोभित के साथ साइकिल से नदी में नहाने गए था। नहाते समय हनुमान गहरे पानी में चला गया और डूब गया। डूबता देख शोभित ने बचाने की गुहार भी लगाई, लेकिन आसपास कोई मौजूद नहीं था। इस पर वह गांव की ओर भागा और परिजनों को सूचना दी। परिजन ग्रामीणों के साथ नदी किनारे पहुंचे और नाविकों की मदद से तलाश जारी की। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर खोजबीन शुरू कराई। शनिवार को एसडीआरएफ टीम ने भी पहुंचकर आठ किमी दूर सिरावल पंप कैनाल तक तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सीओ राजकमल, थाना प्रभारी लाखन सिंह टीम के साथ लगातार खोजबीन कराने में जुटे हैं। घटना के बाद उसकी मां चुन्नी देवी और छोटा भाई अश्वनी कुमार का बुरा हाल रहा। सीओ ने बताया कि एसडीआरएफ, स्थानीय गोताखोर के साथ पुलिस टीम लगातार लगी हुई है। नदी का बहाव तेज होने से खोजने में समस्या आ रही है।