फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Nishad community will reconsider its stance if reservation is not granted before 2027: Mukesh

2027 से पूर्व आरक्षण नहीं तो सोचेगा निषाद समाज: मुकेश

Tue, 22 Sep 2026 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 22 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Nishad community will reconsider its stance if reservation is not granted before 2027: Mukesh
चित्रकूट। विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश साहनी ने कार्यकर्ताओं से एकजुटता का आह्वान किया।
विज्ञापन

केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को 2027 से पहले निषाद आरक्षण के संबंध में फैसला लेना होगा। मांग न मानने पर समाज लोकतांत्रिक तरीके से सोचकर अपनी राजनीतिक दिशा तय करेगा।
शहर के एक रिसोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने निषाद समाज के लोगों को गंगाजल हाथ में लेकर आरक्षण का संकल्प दिलाया। कहा कि वीआईपी उत्तर प्रदेश में निषाद आरक्षण संकल्प अभियान चला रही है। इसके तहत गांव-गांव जाकर लोगों को संकल्प दिलाया जा रहा है।
विज्ञापन

चित्रकूट में भी लोगों ने अपने पूर्वजों को साक्षी मानकर आरक्षण की मांग दोहराई। यह अभियान 30 नवंबर तक चलेगा। अब तक लाखों लोग संकल्प ले चुके हैं और 50 लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य है। साहनी ने बताया कि निषाद आरक्षण बच्चों की शिक्षा, रोजगार और भविष्य से जुड़ा मुद्दा है। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने साहनी का जोरदार तरीके से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed