{"_id":"d51ce9b0e0aceef24e33e0d6896c94e1","slug":"national-voters-day-students-marched-sworn-by-young-voters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने रैली निकाली, युवा मतदाताओं ने शपथ ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने रैली निकाली, युवा मतदाताओं ने शपथ ली
ब्यूरो/ अमर उजाला चित्रकूट।
Updated Sun, 25 Jan 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर छात्र-छात्राओं का जोश ठंड पर भारी पड़ा। रैली निकालकर मताधिकार के प्रति जागरूक किया। गोष्ठियों में मतदान का महत्व बताया। स्कूलों में प्रतियोगिताएं हुईं। उधर, बढ़िया कार्यों पर बूथ लेबिल अधिकारियों को जिलाधिकारी ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
रविवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। चित्रकूट इंटर कालेज सभागार में शामिल नए और पुराने मतदाताओं ने जोश के साथ शपथ ली।
विज्ञापन
जिलाधिकारी नीलम अहलावत ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए मताधिकार जरूरी बताया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में मनमोहक प्रस्तुतियों पर बच्चों को ईनाम व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाई। बढ़िया काम करने वाले बीएलओ प्रकाशचंद्र मिश्र, दिनेश कुमार, मनीषा देवी, अजीत कुमार, प्रतिभा देवी, रामसेवक शुक्ल, दिगंबर प्रसाद, रणधीर सिंह, वंदना तिवारी, बुद्ध विलास, संजय कुमार, कल्पना देवी, दीपिका, ब्रजेश, ललित, अशोक, राजाराम, मनोज कुमार, अवधेश, गौरा देवी, विजय पुरस्कृत हुए। मिनी मैराथन दौड़ में रामचंद्र प्रथम, रघुवेंद्र द्वितीय व उमेश कुमार तृतीय रहे।
जीजीआईसी में निबंध, स्लोगन व राइटिंग प्रतियोगिता हुई। निबंध में साईं विभूति प्रथम अल्तमश खान द्वितीय व आफरीन तृतीय रहीं। स्लोगन में कनिका पटेल ने पहला, ईशा गुप्ता ने दूसरा व दिव्यांशी साहू ने तीसरा स्थान पाया। प्रधानाचार्य विनीता वर्मा ने छात्राओं को शाबासी दी।
संतोष कुमारी, विनीतारानी गुप्ता, प्रज्ञा पाठक, रश्मि वाजपेयी, नीलम बगड़िया, चंद्रभागा, रीतू, मैमूना, गीतारानी, पूजा श्रीवास्तव मौजूद रहीं। देवराज ग्रामीण महिला एवं बाल विकास सेवा संस्थान में भी दिवस मनाया गया। माताबदल ने गांधी प्रतिमा में पुष्प अर्पित किए। जिला संयोजक संध्या सिंह, हीरामनी, गीता, पुष्पराज, लवलेश, जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
तुलसी इंटर कालेज में हुई सभा में युवा मतदाताओं को मताधिकार के लिए प्रेरित किया गया। छात्रों ने मानव श्रृंखला बनाई। ग्रामीण इलाकों के स्कूलों में भी कार्यक्रम हुए।