फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   'Namami Gange' pipeline bursts; water enters homes and shops.

Chitrakoot News: नमामि गंगे पाइपलाइन फटी, घरों-दुकानों में घुसा पानी

Mon, 21 Sep 2026 11:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 21 Sep 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
'Namami Gange' pipeline bursts; water enters homes and shops.
फोटो 21 सीकेटीपी 22 पाइप लाइन फटने के बाद बरेठी मार्ग पर भरा पानी। संवाद
पहाड़ी (चित्रकूट)। कस्बे में बरेठी तिराहा के पास सोमवार को नमामि गंगे योजना की मुख्य पाइपलाइन अचानक फट गई। तेज प्रेशर के साथ पानी का फव्वारा छूटा और बरेठी मार्ग पर करीब 300 मीटर तक जलभराव हो गया। इससे घरों व दुकानों में भी पानी भर गया।
विज्ञापन

सड़क पर लबालब पानी भरते ही आसपास की दो दर्जन से अधिक दुकानों में पानी घुस गया। किराना, कपड़ा और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में रखा सामान भीगने की कगार पर पहुंच गया। दुकानदारों को सामान ऊंचाई पर रखना पड़ा। सड़क किनारे बसे घरों में भी पानी पहुंच गया, जिससे महिलाओं और बच्चों को काफी परेशानी हुई। घुटने भर पानी से लोगों को आवागमन में भारी दिक्कत हुई। बाइक सवार फिसलकर गिरते नजर आए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के मुताबिक नमामि गंगे योजना के तहत बिछाई गई पाइपलाइन में लीकेज की यह कोई पहली घटना नहीं है। पिछले कुछ महीनों में कई स्थानों पर पाइप फटने की घटनाएं हो चुकी हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि करोड़ों रुपये की लागत से बिछाई गई इस योजना में घटिया पाइप और मानक विहीन कार्य किया गया है। शिकायत के बावजूद विभाग ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार रामबाबू, सुरेश और अजय ने बताया कि घंटों तक पानी सड़क पर बहता रहा, लेकिन विभाग का कोई कर्मचारी या अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा।


---------
वर्जन
पाइप लाइन की टेस्टिंग कार्य चल रहा था, इसी दौरान पाइप लाइन फट गई। हालांकि तुरंत सप्लाई बंद करा दी गई थी। क्षतिग्रस्त लाइन को दुरुस्त कराया जा रहा है। - स्वप्निल यादव, अपर जिलाधिकारी, नमामि गंगे।

फोटो 21 सीकेटीपी 22 पाइप लाइन फटने के बाद बरेठी मार्ग पर भरा पानी। संवाद

फोटो 21 सीकेटीपी 22 पाइप लाइन फटने के बाद बरेठी मार्ग पर भरा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed